चार समस्याएं बिगाड रही है काले हीरे की नगरी की सूरत

Is impoverished Chirmiri
Is impoverished Chirmiri

चिरमिरी से रवि कुमार सावरे की रिपोर्ट 

  • सपना महानगर का, हालात कस्बाई

चिरमिरी:- काले हिरे की नगरी में कई ऐसी योजनाओ का ढोल पीटा गया, जिससे आम लोगों को लगने लगा कि शहर और अधिक हाईटेक और सुन्दर नजर आएगा। लेकिन सभी योजनाएं एक के बाद एक ढेर होती गई और आज शहर की स्थिति कस्तबाई जैसे हो गई है। मुलभुत सुविधाओ के लिए जनता तरस रही है। सड़क, पानी, नाले और साफ सफाई जैसी सुविधाओं के लिए लोग मोहताज है। इन परेषानी को दुर करने पर आम जनता को उनका अधिकार मिल सकेगा। मूलभुत सुविधाएं दॅेने में निगम फिसडडी साबित हो रही है।

Abundance of dirt in Chirmiri. चिरमिरी मे गंदगी की भरमार, नगर पालिक निगम चिरमिरी की बदहाल व्यवस्था
Abundance of dirt in Chirmiri

1. सड़क बदहाल और उडती धुल

सुविधा:- शहर में लगभग 400 किलोमीटर से भी अधिक कई छोटी बड़ी सड़क है। निगम द्वारा केवल शहरी क्षेत्र की सड़को पर ध्यान दिया जाता है। चहते वार्ड और क्षेत्र की सड़क का ही दो से तीन बार डामरीकरण होता है। करोड़ों रुपए फुंकने के बाद सड़को की हालत नही बदल सकी।

समस्या:- शहर के डोमनहील से नगर निगम तक प्रमुख ही चाकचक नजर आती है। इसके आलावा हल्दीबाड़ी से बड़ा बाजार होते हुए गोदरी पारा की सड़को को अब भी मरम्मत का इंतजार है। चिरमिरी के जनप्रतिनिधियो के द्वारा बंरतुगा की सड़क को अभी तक वन विभाग से अनुमती नही लिया जा सका है। जिससे बंरतुगा क्षेत्र के निवासीयो को गर्मी एवं बरसात के दिनो में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
समाधान:- कौन सी सड़क कब बनी और कितने बार बनी,इसका उल्लेख कही नही होता। इसके कारण चिन्हाकित सड़क को बार बार बना दिया जाता है। इससे बचने के लि हर सड़क के पास ऐसा एक बोर्ड होना चाहिए। ठेकेदार पर नियंत्रण जरुरी है।

2. जनता अभी भी प्यासी

सुविधाः- जल आर्वधन योजना के तहत 35 करोड़ रुपए खर्च कर 40 एमएलडी पानी सप्लाई की जानी है। इससे शहरी क्षेत्र के 40 वार्डो में पानी की आपूर्ति हो सकेगी। निगम द्वारा और भी योजनाएं बनाई जा रही है।

समस्याः- चिरमिरी जल आवर्धन’’ के नाम से यथार्थ से काफी दूर हवाई सपना गढ़कर जनता को गुमराह करते हुए, लगभग 35 करोड़ रूपयों का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा। जिसे राज्य सरकार ने योजना में रही तकनीकि खामियों पर अपनी आपत्ति दर्ज कर, आवस्यक सुधार एवं संषोधन हेतु पीएचई चिरमिरी को वापिस कर, योजना पर प्रष्न चिन्ह लगा दिया।इसके बाद फिर पीएचई ने इस प्रस्ताव को संषोधित कर भेजने में लागत बढ़ा कर लगभग 40 करोड किया, उसे षासन ने ऋण योजना के रूप में स्वीकृत किया जिसका 30 प्रतिषत लोन नगर निगम द्वारा राज्य सरकार को लौटाया जाना है। इस योजना में कितने लोगों को घरेलू कनेक्षन दिया जाना है, षहर के किन-किन वार्डो में इसके पाईप लाईन बिछाये जाएगें, उसका भी पता नहीं है। यह योजना पूर्ण रूप कब और कैसे लेगा, यह भी एक अजूबा है।

समाधान:- चिरमिरी के जनप्रतिनिधीयों को विषय में राज्य सरकार से बजट लेकर चिरमिरी के पानी की समस्या को दुर करने का प्रयास करना चाहिए था पर जनप्रतिनिधि इस विषय को लेकर गंभीर नजर भी नही ं आतें।

 

Chirmiri clear lack of sanitation. चिरमिरी नगर पालिक निगम की व्यवस्था फेल, जनप्रतिनिधी भी नही ले रहे है सुध
Chirmiri clear lack of sanitation

3. सिटी नही हुई क्लीन

सुविधाः- नगर निगम,लगभग 5 करोड़ रुपए सालाना सफाई पर सालाना खर्च करता है। सफाई कार्य ठेके पर दिया गया है। प्रतिदिन 50 टन कचरा डम्प किया जाता है। शहर में विभागीय कर्मियों से सफाई भी होती हैं। इससे शहर को अब तक क्लीन हो जाना था।

समस्या:- निगम के ठेकेदारोें पर लागाम नही है। ठेकेदार केवल प्रमुख क्षेत्रों का की ही सफाई करतेे है। नालियोंकी सफाई नही होे रही। लोगों को परेषानी हो रही है। इधर एस0ई0सी0एल के बस्ती में कभी कभार सफाई होती है। एक प्रकार से लगभग 70 फीसदी जनता रोजाना कचरे से परेषान है।

समाधानः- सफाई के लिए निगम को प्रत्येक वार्ड के सभी 30 घरो के बीच एक कंटेनर लगाना चाहिए। इससे कचरा सड़क में यहां वहां नही फैलेगा। इधर इधर एस0ई0सी0एल के बस्ती मे सप्ताह में एक दिन विषेष सफाई अभियान चलाना चाहिए इसके साथ ही ठेकेदारों पर लगाम कसना चाहिए।

 

4. बजबजा रहें नाले
सुविधा :- निगम द्वारा करोड़ो खर्च करने के बाद शहर सहित सभी इलाको में कई छोटे-बडे़ नाले नाली का निर्माण किया गया है। इन नालों से शहर का गंदा व बरसात का पानी शहर से बाहर निकाल जाएगा। निगम ने अभी कई और नालों के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। एवं निविदा की प्रक्रिया जारी है।

 
समस्या:- नालों के निर्माण में समस्या की अनदेखी किया गया है। नाले तो बना दिए पर नाले का पानी बहकर जएगा कहां घ् इससे बारे मे कभी नही सोचा गया। इसी का नतीजा है कि बरिष का पानी हल्दीबाड़ी के मेंन रोड़ में कहर बरपाता है। एवं जगह जगह रोड़ो में पानी भर जाता है।
इस विषय में हमने शहर के प्रमुख व्यक्तियो से बात की तो लोगो का कहना था —

मनोज सिंह आयुक्त नगर पालिका निगम चिरमिरी का कहना है की मैंने अभी अभी ज्वाइंनीग किया हुं और इस विषय में निगम के अधिकारीयो से जानकरी ले रहा हॅू

महापौर चिरमिरी का कहना है की क्षेत्र के में चिरमिरी जल आवर्धन का सपना पूर्व विधायक दिपक पटेल जी का था और उन्के प्रयासो से राज्य सरकार ने चिरमिरी में जल आवर्धन योजना को मंजुरी मिली आने वाले दिनो में चिरमिरी में पानी की समस्या दुर हो जाएगी रही बात साफ-साफई की तो एस0ई0सी0एल चिरमिरी अपने क्षेत्र में निगम को साफ-सफाई करने नही देती जिससे निगम को परेषानी का सामना करना पड़ता है।
विधायक श्याम बिहारी जयसवाल का कहना हें की क्षेत्र कि प्रमुख समस्या को जल्द ही निपटा लिया जायेगा और आने वाले दिनो में चिरमिरी की जो भी समस्या है। उसे दुर करने का में भरप्रयास कोसिस करुगा

के0 डामरु रेडडी का कहना है की चिरमिरी कि अर्थव्यससथा पर क्षेत्र के गलत जनप्रतिनिधी चुन जने के कारण ऐसा हुआ है। जनता के हित में ना सोच कर जनप्रतिनिधी अपने हित में सोचते है और इन समस्याओं के लिए मैने कई बार राज्य सरकार एवं निगम प्राषासन को पत्र लिखा है पर आज तक इस विषय में कुछ नही हुआ।