किसान के चेहरे पर मुआवजे ने लौटाई मुस्कान

(कोरिया) बैकुण्ठपुर

प्रकृति की मार के आगे क्या इंसान क्या पषु, पक्षी सभी नतमस्तक हो जाते है कुछ ऐसा ही किसान  बंधन सिंह के साथ भी हुआ। मौसम के बेरूखी से 12 एकड़ जमीन में बोए गए धान की फसल चौपट होते ही  बंधन सिंह की पूरी मेहनत धरी की धरी रह गई। अपनी मेहनत मिट्टी में मिलते देख हिम्मत हार चुके बंधन सिंह के पास इतनी भी हिम्मत नहीं बची थी कि वह अपने खेत को निहारने जाए। पहाड़ों से लगे खेतों में जहा सिंचाई का कोई साधन नहीं है ऐसी जगह पर बारिस के भरोसे हर बार कड़ी मेहनत से फसल उगाकर अपना जीवन यापन करने वाले किसान  बंधन सिंह को सबसे बड़ी चिंता यह सताए जा रही थी कि वह दूसरों के सामने मदद के लिए हाथ कैसे फैलाएगा।
फसल क्षति पर चिंतित किसानों की चिंताओं को दूर करने कृषक हितैसी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तत्काल फैसला लेते हुए किसानों को मुआवजा देने का निर्णय लिया। जिससे कृषक  बंधन सिंह के मन में पुनः आशा का संचार हुआ। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत आने वाला ग्राम बंजी भी इस बार सूखे की चपेट में है।

65 वर्षिय किसान  बंधन सिंह भी सूखे से जुझते किसानों में से एक है।  बंधन सिंह ने बताया कि उनके पास लगभग 12 एकड़ खेत है। वह खेतों में धान बोया था लेकिन बारिश  नहीं होने से पूरा फसल बर्बाद हो गया। इससे मेहनत मिट्टी मिलने के साथ ही जो पूंजी फसल बोने में लगाया था वह भी डूब चुका था। फसल की बर्बादी से वह बहुत निराष और हताष था। लेकिन सरकार द्वारा नुकसान हुए फसल का मुआवजा देने की जानकारी मिली तब उसे कुछ राहत मिली। किसान  बंधन सिंह ने बताया कि सभी खेतो को मिलाकर उन्हें 22 हजार 4 सौ रूपए मुआवजा मिला। यदि सरकार मुआवजा नहीं देती तब बहुत की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्योंकि उनके पास घर चलाने का जरिया खेती ही है। किसान बंधन सिंह ने प्राप्त मुआवजे का उपयोग सोच-समझ कर करने की बात कहते हुए बताया कि फसल बोने में जो खर्च हुआ था वह मुआवजे के रूप में मिल गया है। यदि मुआवजा नहीं मिलता तो अगली बार फसल लेने के लिए न तो हिम्मत जुटा पाता और न ही पैसे खर्च करने का साहस उठा पाता। इसी गांव के किसान  तेज राम, श्रीमती सुकुवरिया बाई,  रघुनंदन,  सहदेव, धर्मपाल सूखा प्रभावित आदि किसानों को भी मुआवजे की राषि प्राप्त हुआ। किसान  षिव प्रसाद अहिर की पत्नी श्रीमती रन्नत बाई ने बताया कि उन्हें भी मुआवजा राषि प्राप्त हुआ है, इससे उन्हें बहुत बड़ी राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि में कलेक्टर  एस. प्रकाश  ने ग्राम बंजी, पाराडोल, भौता, बुन्देली, छिपछिपी और भौता के सूखा प्रभावित 55 कृषकों को 3 लाख 350 रूपए की सूखा राहत राशि  का वितरण किया।