कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के बाद.. भाजपा की एक बड़ी चुनावी रैली आज..डॉक्टर रमन होंगे शामिल..

अम्बिकापुर..सरगुजा संसदीय सीट के लिए शक्ति प्रदर्शन के साथ जिस तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में अपना नामांकन दाखिल किया था..आज ठीक उसी तर्ज पर संभाग मुख्यालय में भाजपा एक बड़ी चुनावी रैली करने जा रही है..जिसमे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह,राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शिरकत करने वाले है..

बता दे कि उत्तर छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट के लिए कल कांग्रेस प्रत्याशी खेल साय सिंह ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है..और इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई कांग्रेस के कद्दावर नेता शामिल हुए थे.. ठीक आज उसी तर्ज पर प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा भी अपने प्रत्याशी रेणुका सिंह का नामांकन दाखिल करने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय पहुँचने वाली है..

जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिले के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ,राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम,बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडेय समेत पार्टी के कई कद्दावर नेता मौजूद रहेंगे..