ओवर काॅन्फिडेंट में है कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी…प्रचार के बजाय हाॅटल में ले रहे एसी का मजा…



जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी को ऐसा लगता है जैसे अभी से चुनाव मे जीत दर्ज करा लिये हैं। उनका प्रचार करने का तरीका अजीब है। उन्हे शायद अपने जीत का भरोसा कुछ ज्यादा ही है। इसी लिए वो जनता के द्वार जाना पंसद नही कर रहे है। आराम से हाॅटल में एसी का मजा ले रहे हैं। जांजगीर लोकसभा मे ंलगातार दो बार हार का सामना करने के बाद भी कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार प्रसार का तरीका मे बदलाव नही लाया है। पूर्व चुनाव मे भी प्रत्याशीयो का यही हाल रहा था। प्रचार प्रसार करने बजाय हाॅटल मे एसी का मजा लेते रहे। जिसका परिणाम लोकसभा में कांग्रेस का हार हुआ था। प्रदेश मे कांग्रेस सरकार आने के बाद जरूर कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे उत्साह हैं । लेकिन लोकसभा प्रत्याशी के रैवये से दुखी है उन्हे अपने प्रचार प्रसार का अंदाज में थोड़ा बदलाव करना होगा। जनता के पास वोट के लिए जाना होगा। जिससे जनता प्रत्याशी को जनता जान सके । लेकिन यहां देखा जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार का जिम्मा कार्यकर्ताओं के भरोसे छोड़ दिया हैं। ओर खुद आराम फरमा रहे है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे तरह – तरह की चर्चा शहर मे हो रही है। आगे भी कांग्रेस प्रत्याशी का यही हाल रहा तो जरूर कांग्रेस पार्टी लोकसभा में हैट्रिक लगा देगी। अब वोटिंग के लिए मात्र 20 दिन बाकी रह गये हैं। अगर जनता मोदी लहर मे पिछले चुनाव की तरह बह गई तो प्रदेश के कांग्रेस सरकार द्वारा किसानो का बोनस, बिजली बिल हाफ,35 रूपये मे फिर चावल वितरण, ये सारे काम धरे के धरे रहे जायेगें।
भाजपा का आरोप 6 साल के सांसद रहे भारद्वाज क्या किया जिले के लिए
भाजपा ने सीधा प्रहार जांजगीर चांपा के प्रत्याशी रवि भारद्वाज पर किया है । आरोप है कि कांग्रेस के प्रत्याशी रवि भारद्वाज के पिता स्व. परसराम भारद्वाज पूर्व मे इस लोकसभा के 6 बार सांसद रहे है। कांग्रेस के सांसद की ऐसी उपलब्धि बता दे जो उन्होने अपने कार्यकाल मे किया हो। उन्होने कहा कि पिछले 15 वर्ष पहले जिले की ऐसी दर्दशा थी लोगो के चलने के लिए रोड़ नही थी। न ही जिले मे शिक्षा के क्षेत्र मे कुछ खास सुविधाएं थी। 15 साल डां रमन सिंह के कार्यकाल मे जिले में विकास की गंगा बही है।