एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दिनदयाल उपाध्याय की मनाई गई पुण्यतिथि

अम्बिकापुर 

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पं0 दिनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धान्जलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने उन्हें सेवा व सादगी की प्रतिमुर्ती निरूपित करते हुए उनके बताए मार्ग पर कार्यकर्ताओं को चलने की प्रेरणा लेने को कहा। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भाजपा जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी ने कहा कि पं. दिनदयाल उपाध्याय जी की एकात्म मानव दर्शन न सिर्फ भाजपा या भारत देश के लिए बल्कि पुरे विश्व के लिए आज प्रासंगिक है। आज उनके दर्शन के माध्यम से ही मानवता की रक्षा की जा सकती है। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे यह चिन्ता सभी कार्यकर्ताओं को होना चाहिए। कार्यक्रम को जिला भाजपा उपाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह व पूर्व महापौर प्रबोध मिंज ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमों जिला अध्यक्ष संतोष दास ने किया। कार्यक्रम से पूर्व पं. दिनदयाल चैक पुराना बस स्टैण्ड में पं. दिनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजली दी गई।
इस अवसर पर हरपाल भामरा, राजकुमार बंसल, तजींदर सिंह बग्गा, शैलेष सिंह, शकुन्तला पाण्डेय, अनिल जायसवाल, आकाश गुप्ता, राजेश कश्यप, संजय सोनी, गुलाम नबी अंसारी, श्रीमती मंजुषा भगत, जन्मेजय मिश्रा, विकास वर्मा, मनोज कंसारी, जितेन्द्र सोनी, राकेश गुप्ता, निरंजन राय, अवधेश सोनकर, महेश सांडिल्य, प्रेमानंद तिग्गा, विशाल सिंह देव, जफर खान, श्रीमती अल्पना मिश्रा, श्रीमती मधु चैदाहा, श्रीमती बबली नेताम, अरविन्द कन्नौजिया, अन्जनी दुबे, छोटु थामस, अनुराग अम्बष्ट व आशिष तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।