वुमेंस एशिया कप: इंडियन क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला आज

FatafatNews Desk: आज वुमेंस एशिया कप 2022 का आगाज हो रहा है। इस बार बांग्लादेश एशिया कप की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच सिलहट के दो मैदानों में होंगे। पहले दिन आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के साथ मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया का मैच दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जिसमें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम मैदान में उतरेगी। बता दें कि एशिया कप 2022 राउंड रॉबिन के आधार पर खेला जाएगा।