जन्म की मन्नत पर माँ के दर्शन को गए माँ बेटे की मौत…!

[highlight color=”green”]रायपुर [/highlight]

[highlight color=”red”]जिस बच्चे के पैदा होने की मन्नत पर दर्शन पर गए..भू- स्खलन की चपेट में उसी बच्चे सहित माँ की मौत….[/highlight]

जम्मू-कश्मीर के कटरा में भू-स्खलन की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के माँ- बेटे की मौत हो गई। वहीँ पिता घायल हैं सभी वैष्णोदेवी दर्शन करने गए  थे। भू-स्खलन की चपेट में आने वाला परिवार छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर का रहने वाला है। दरअसल हादसे में घायल हुए सूर्यकान्त साहनी और उनकी पत्नी ने बेटे के पैदा होने पर वैष्णोदेवी मंदिर के दर्शन करने की मन्नत मांगी थी।

भिलाई का साहिनी परिवार मन्नत पूरी होने पर बच्चे को लेकर 1 तारीख को दर्शन करने जम्मू कश्मीर निकले थे, लेकिन भू स्खलन की चपेट में आने से उसी बच्चे की मौत हो गई। जिस चार साल के विशाल साहिनी की मौत हुई है उसके बड़े पिता जी का कहना है की अब वो बच्चा ही नहीं रहा इस दुनिया में जिसके लिए वैष्णव देवी दर्शन के लिए गए थे।

भिलाई में अभी सूर्यकांत जो जम्मू में ही अस्पताल में भर्ती हैं उनका एक बेटा और बड़ी बेटी अपने दादा जी के साथ रह रहे हैं। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीँ 80 साल  के दादा जी विशाल यानी अपने नाती को याद कर दुखी हो रहे हैं। घर वालों को आज शुबह इस बात की जानकारी मिली की उनके परिवार के लोग जो दर्शन के लिए गए थे उनमे से बहु बिंदु और चार साल के विशाल की मौत हो गई है। अब परिवार वाले कह रहे हैं सरकार से हमारी अपील है की जल्द से जल्द शव घर आ जाए।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जम्मू में हुए हादसे में मारे गए लोगों के लिए फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है। वहीँ आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार भी कुछ नहीं कर पा रहा है।  ऐसे में मारे गए लोगों के परिजनों के पास अपनों के शव घर पहुँचने के इंतज़ार करने के अलावा कोई चारा नहीं है।