ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें.. हानि का आंकलन करने खेतों में पहुँचे कलेक्टर..पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने की मुआवजे की मांग!..

बलरामपुर.. आज सुबह हुई ओलावृष्टि ने एक बार फिर किसानों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है..किसान मौसम की मार से आहत है..और ऐसे समय मे किसानों को सूझ नही रहा है..ओलावृष्टि से मवेशियों को भी हानि हुई है..वही ओलावृष्टि से हुई हानि का आंकलन करने कलेक्टर संजीव कुमार झा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव निकले थे..और कलेक्टर ने कृषि विभाग ,राजस्व विभाग को निर्देश दिया है..की पीड़ित किसानों का प्रकरण जल्द से जल्द तैयार करवा कर मुआवजा देने की बात कही है..

IMG 20200225 WA0001

दरअसल अल सुबह जिले के बलरामपुर व रामचंद्रपुर विकासखण्ड के कुछ ग्राम पंचायतों में ओलावृष्टि के चलते गेंहू,सरसों, अरहर व सब्जियों की फसल चौपट हो गई है..अधिकांश घरों के छप्पर क्षतिग्रस्त हुए है..और मवेशियों को भी हानि हुई है..जिसके बाद रामचंद्रपुर विकासखण्ड के अरागाही इलाके का दौरा किया और किसानों को आश्वस्त किया की उन्हें हरसम्भव मदद प्रशासन की ओर से दी जाएगी..

img 20200225 wa00438470473561851839833

वही पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव ने भी बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम तड़काखार के किसानों के खेतों में पहुँच किसानों से मुखातिब हुए..और कलेक्टर संजीव कुमार झा से दूरभाष में चर्चाकर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग!..