कांग्रेसियों को नही दी थी जिला प्रशासन से रैली निकालने की अनुमति… फिर भी कांग्रेसियों ने रैली निकाल किया 144 धारा का उल्लंघन.. कलेक्टर के आदेश की उड़ाई धज्जियां…

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सत्ता के नशे में इस कदर चूर है कि जिले मे रैली निकालने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेना मुनासिब नही समझा। जिले में कलेक्टर ने 144 धारा लगाते हुए रैली,जुलुस,धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया हैं। बाउजुद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के कृषि सुधार बिल के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाल कर 144 धारा उल्लखंन करते हुए कलेक्टर के आदेश का धज्जियां उड़ाई। दूसरी ओर जिला प्रशासन भी रैली के बारे अनजान नजर आ रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि रैली की अनुमति नही थी सिर्फ ज्ञापन सौपने के लिए अनुमति दी गई थी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने 20 से 25 टैक्टर के साथ शारदा चैक से होते हुए नैला स्टेशन रोड से रैली कचहरी चैक पहुंची। लेकिन सुरक्षा के लिहास से देखा गया कि वहां न तो एक भी पुलिस के जवान मौजुद रहे न ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन हो हुई। सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ जिला प्रशासन भी कार्यवाही करने से डर रही हैं जिसका नतीजा रहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता खुलेआज जिला प्रशासन के आदेश का धज्जियां उड़ाते रैली निकाल कर केन्द्र सरकार पर जोर दार हल्ला बोला।

कृषि सुधार बिल के विरोध मे नही दिखे एक भी किसान…

युवा कांग्रेस के नेतृत्व मे टैक्टर रैली निकाल का केन्द सरकार पर हाल्ला बोला. केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाये.. वही कांग्रेसीयो ने इस बिल का विरोध किया। लेकिन आज जिला मुख्यालय के इस विरोध प्रदर्शन मे न तो एक किसान विरोध मे सामने आया न ही रैली में कोई किसान शामिल हुआ। युवा कांग्रेस के ही नेता इस विरोध मे शामिल हुए नेतागिरी चमकाने के चक्कर मे उत्हासी युवा कांग्रेस के नेता जिला प्रशासन के आदेश का भी धज्जियां उड़ाई।