Chhattisgarh News: सिंचाई विभाग के SDO पर लगा 50 हजार घूस मांगने का आरोप… धान खरीदी प्रभारी ने लगाया आरोप.. कलेक्टर से शिकायत

जांजगीर-चांपा। जिले के डभरा ब्लॉक के सीरियागढ़ धान खरीदी प्रभारी शशिकांत महंत ने सिंचाई विभाग डभरा के एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है की धान खरीदी केंद्र में एसडीओ अरुण पांडे का नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान 7 फरवरी को धान खरीदी का क्लोजिंग डेट था समय पर क्लोजिंग करने के समय मौके पर बुलाया गया था। लेकिन वे क्लोजिंग के बाद धान खरीदी केंद्र में पहुंचे जहां मेरे को फटकार लगते हुए अव्यवस्था का आरोप लगाया और शिकायत करने की बात कहते हुए ₹50 हजार की मांग की।

धान खरीदी प्रभारी का कहना है कि 5:00 बजे के बाद धान खरीदी का क्लोजिंग करना था। जिसके चलते नोडल अधिकारी को बुलाया गया। लेकिन वह समय पर नहीं पहुंचे तो अन्य अधिकारी द्वारा धान खरीदी केंद्र का क्लोजिंग किया गया। शिकायतकर्ता शशीकांत महंत मामले की लिखित शिकायत डबरा एसडीम एवं कलेक्टर से किया है।

वही सिंचाई विभाग के एसडीओ अरुण पांडे का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। मैंने किसी से पैसे की मांग नहीं की। व्यवस्था के तहत मेरा ड्यूटी लगा था। धान खरीदी में पहुंच कर कुछ अव्यवस्था थी जिसको लेकर धान खरीदी प्रभारी से मैं व्यवस्था बनाने की बात किया था।