CG – भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो को टक्कर मारकर पेड़ से टकराया ट्रक… एक की मौत.. 8 लोग घायल..


जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर में शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक एक स्कार्पियो को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा भिड़ा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कार्पियो सवार 8 लोग घायल हैं। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घायलों को अंबिकापुर और रांची रेफर किया गया है। वहीं 17 घंटे से चालक का शव ट्रक में फंसा है।

जानकारी के मुताबिक, दुलदुला क्षेत्र के पतराटोली के पास नेशनल हाईवे-43 पर शनिवार देर शाम करीब 7.30 बजे ट्रक और स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जो भिड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने स्कार्पियो सवार घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उनकी हालत गंभीर देख अंबिकापुर और रांची रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक के केबिन में चालक का शव बुरी तरह से फंसा हुआ है। JCB की मदद से पुलिस दूर रात करीब 2.30 बजे तक शव को निकालने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सुबह से फिर चालक के शव को निकालने की कोशिश शुरू की गई है।

पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो सवार अंबिकापुर के रहने वाले हैं। वे जशपुर में चराई डांड की ओर जा रहे थे। अभी तक इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। ट्रक ड्राइवर की भी पहचान नहीं हुई है। उसके शव को निकालने का प्रयास जारी है। हालांकि यह बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे। बाकी डिटेल जुटाई जा रही है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है। इसे देखते हुए उन्हें रांची रेफर किया गया है।