CG Breaking: बार बार पोस्टिंग से परेशान हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या की कोशिश

Janjgir-Champa: सक्ती SDOP कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। प्रधान आरक्षक की SDOP कार्यालय सक्ती में चालक के रूप में पोस्टिंग की गई थी। प्रधान आरक्षक का नाम सलीम मुक्तार हैं। बताया जा रहा हैं कि सक्ती जिले में अपनी पोस्टिंग से आरक्षक परेशान था। सलीम मुक्तार को व्यवस्था के रूप में जांजगीर जिले से सक्ती जिले में अटैच किया गया था। वो अपनी मूल पदस्थापना में वापस जाना चाहता था। सक्ती एसपी एमआर अहीरे से पोस्टिंग को लेकर कई बार गुहार भी लगा चुका था।

लेकिन अंततः कोई बात नही बनी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्रधान आरक्षक को सक्ती सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से जांजगीर जिला अस्पताल रैफर किया गया हैं। फिलहाल, अभी हालात गम्भीर बताया जा रहा हैं।