ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की प्रशासनिक अधिकारियों को नसीहत..नियम कानून दिखाना बन्द करें.. शोसल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट!..

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..प्रदेश में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई है..और राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों से बिचौलियों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खपाये जाने की कोशिशों पर प्रशासन ने लगाम लगानी भी शुरू कर दी है..इसी बीच कांग्रेस के वाड्रफनगर ब्लाक अध्यक्ष का एक पोस्ट शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है..जिसमे वे अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते दिख रहे है..वही ब्लाक अध्यक्ष के इस पोस्ट के बाद कांग्रेस के संगठन खेमे ने चुप्पी साध ली है..

बता दे की धान के बोनस को लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के बीच छिड़ी जंग जगजाहिर है..और प्रदेश सरकार 1800 की दर पर धान खरीद रही है..और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर ही नही बल्कि खुद मुख्य सचिव आरपी मण्डल भी प्रदेश के सीमावर्ती राज्यो से सटे धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे है..और बिचौलियों के धान जप्त कर कार्यवाही की जा रही है..

बलरामपुर जिले से सटे उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व झारखंड की सरहदी क्षेत्रो पर खाद्य विभाग समेत राजस्व अमले की टीम को तैनात किया गया है..और धान खरीदी केंद्रो के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है..इसी बीच वाड्रफनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने शोसल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ..धान खरीदी में संलग्न अधिकारियों की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगा दिया है..और स्पष्ट शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है..की अलग -अलग कानून दिखाना बन्द करे..

दरअसल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने जो पोस्ट शोसल मीडिया मे लिखा है..उसमें उन्होंने किसानों की परेशानी दूर करने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है..इसके साथ ही धान खरीदी के नियमों पर सवाल उठाये है..और प्रशासन को धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी है!..IMG 20191212 101417