Chhattisgarh News: BJP ने अपने पार्षदों के साथ किया विश्वासघात, 3 पार्षदों ने सुबह-सुबह थामा कांग्रेस का हाथ

Mungeli News: नगर पालिका मुंगेली के 3 भाजपा पार्षदो ने आज सुबह सबेरे ही कांग्रेस का हाथ थामा। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम से मिलकर तीनों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। मोहन मरकाम ने बताया कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर इन्होंने ये फैसला लिया हैं। मुंगेली में कांग्रेस मजबूती के साथ काम करेगी। जिले के जिन 3 सीटों में हम हारे थे। 2023 के चुनाव के हम तीनों सीट जीतेंगे।

IMG 20221220 WA0005

बता दे कि, संतोषी मोना नागरे, सोनी जांगड़े, मोतीम बाई सोनकर कांग्रेस में शामिल हुए है। संतोषी मोना नागरे ने बीजेपी पार्टी को छोड़ने का कारण बताया। कहा कि मुंगेली के नगर पंचायत चुनाव में 6 क्रॉस वोट हुआ था। पार्टी ने बोला कि क्रोस वोट करने वालों को निष्कासित किया जाए। पांच पार्षदों को निष्कासित किया। जबकि क्रोस वोट तो 6 हुए थे, 1 को क्यों नही किया इसलिए हम लोगों में आक्रोश है, मान सम्मान को ठेस पहुंचा है।

IMG 20221220 WA0004

उन्होंने आगे बताया कि, हम भारतीय जनता पार्टी के इतने छोटे पद के कार्यकर्ता थे। छोटे कार्यकर्ता होने के बाद भी हम नहीं डगमगाए। सरकार ना होने के बावजूद हम नगर पालिका क्षेत्र में काम कैसे करेंगे ये नही सोचा, लेकिन उन्होंने विश्वासघात किया। इसके कारण भूपेश बघेल की सरकार मुंगेली जिले में स्वामी आत्मनन्द स्कूल खुले हैं। गरीब बच्चे इंग्लिश में पढ़ रहे हैं। सब कार्य देखते हुए प्रभावित होकर हमने इस पार्टी को ज्वाइन किया।