BREAKING : बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष के गाड़ी ने मारी ठोकर… दो कार्यकर्ता के सिर व हाथ में आई गंभीर चोट…एक कार्यकर्ता का हाथ फेक्चर… पुलिस से की शिकायत…

जांजगीर चंापा। जिला पंचायत चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता जिला चुनाव के लिए नामाकंन भरने कलेक्टर कार्यालय आ रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार कार्यकर्ता को मेन रोड की ओर आती जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अजित साहू के कार ने ठोकर मारकर आगे बढ़ गई। कार की ठोकर से दोनो कार्यकर्ता बाइक से नीचे गिर गये, दोनो के सिर,पैर,हाथ पर गंभीर चोटे आई हैं. घायल कार्यकर्ता का नाम सागर मोंगरा भाठापारा निवासी, पुनाउ राम रत्नाकर है। ठीेक उसी समय जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजित साहू भी अपने कार्यकर्ताओ के साथ कार पर सवार होकर अपना भी पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय जा रहे थे।

car

वही एक कार्यकर्ता का एक हाथ फेक्चर हो गया हैं। घटना कलेक्टोरेट रोड के पास की हैं. घटना के बाद दोनो ने उपाध्यक्ष के कार को रोकने की कोशिश की लेकिन उनकी कार नही रूकी । घटना की सूचना पर दर्जनो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सहित आसपास के लोग घायलो को जिला हास्पिटल मे भर्ती कराया हैं जहां उनका इलाज जारी है। वही घायलो ने बताया कि अपने कार्यकर्ता के साथ कलेक्टर कार्यालय पंचायत चुनाव का नामांकन भरने आ रहे थे तभी तेज रप्तार से पीछे से आ रहे कार ने ठोकर माकर कर आगे निकल गई। जैसे तैसे घायलो को जिला हास्पिटल भर्ती कराया गया हैं। घटना के बाद कार्यकर्ताओ ंमे जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजित साहू के खिलाफ कोतवाली मंे शिकायत कर अपराध दर्ज करने की बात कह रहे है।

bykejpg

आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने की उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही मांग..

बसपा के दोनो कार्यकर्ता सहित अन्य और दर्जनो साथी जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। वही पुलिस से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है। घायलो का कहना है कि घटना के बाद हम दोनो घायल होकर गिर गये. इसके बाउजुद भी उनकी गाड़ी नही रूकी , हम लोग उनको बोले हास्पिटल पहुचाने को लेकिन वे हमारी बात नही सुने वहां से भाग निकले। पुलिस से हम चाहते है कि उनके खिलाफ कार्यवाही करें।