BREAKING: रेल हादसे पर PM मोदी का बड़ा बयान

नई दिल्ली. ओडिशा के बालासोर हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा ‘हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। वेदना व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं असह्य वेदना महसूस कर रहा हूं। मृतकों के परिजनों के दुख में मैं उनके साथ हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ओडिशा सरकार ने हर संभव मदद की, जिसके लिए उनका धन्यवाद।’

ओडिशा ट्रेन हादसे पर इन एक्टर्स ने जताया दुख

ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने दुख जताया है। एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- ‘ये खौफनाक मंजर देखकर दिल दहल गया। दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना है। जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ‘ इससे पहले सलमान खान समेत साउथ एक्टर चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन व जूनियर NTR ने भी शोक व्यक्त किया। इस हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।