16 सितम्बर को भाजपा की सम्भागीय बैठक जांजगीर में…राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह सहित प्रदेशाध्यक्ष अन्य नेता करेंगे सम्बोधित…

22 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन की तैयारियों को लेकर बुलाई गई है बैठक
जांजगीर चांपा / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 सितम्बर को जांजगीर आगमन को लेकर भाजपा द्वारा तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी है। ज्ञात हो कि 22 सितम्बर को जांजगीर में एक बड़ी सभा आयोजित है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता सम्बोधित करेंगे। जांजगीर में प्रथम बार प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सम्भागीय बैठक जांजगीर में आयोजित की गई है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि   बैठक 16 सितम्बर दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में जिला भाजपा पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, सभी मोर्चो के अध्यक्षगण, मण्डल अध्यक्ष-महामंत्री भाजपा, नगर पालिका-नगर पंचायत के अध्यक्ष, जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष गण अपेक्षित हैं।