राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का कांग्रेसजनों ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत  …

जांजगीर-चांपा। राज्य के राजस्व मंत्री तथा कोरबा विधानसभा क्षेत्र का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले जयसिंह अग्रवाल के मंत्री बनने उपरांत प्रथम आगमन पर जांजगीर-नैला नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के कांग्रेसजनों के साथ चांपा रेल्वे स्टेशन में ढोल ताशा, पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ के साथ उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार ज्ञापित करते हुये कैबिनेट मंत्री में शामिल होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ इंका नेता देवेश सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजा विभाग रमेश पैगवार, महामंत्री आभाष बोस, प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्धिकी व शिशिर द्विवेदी, जिला युका अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, ऋषि शर्मा, भगवानदास गढ़ेवाल, संकल्प द्विवेदी, दद्दू महराज, संजय अग्रवाल, पार्षद मुन्ना सिंह, संतोष भोपालपुरिया, संजय के अग्रवाल, कालू अग्रवाल, राकेश दिनकर, सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर निर्मले, आईटी सेल प्रमुख अमित सिंघानिया, हीरा उपाध्याय, दिनेश महंत, महेश राठौर, गुड्डू पठान, धीरज सिंह बैस, मयंक थवाईत, भुरू कहरा, सचिव देवकुमार पाण्डेय, लाला जायसवाल, गौरव सिंह, सुरेश यादव, पंकज शुक्ला, संतोष दुबे, लक्ष्मण कश्यप, दिलीप कश्यप, अनिल कश्यप, शेषनाथ टण्डन, ज्ञान प्रकाश गढ़ेवाल, रामखिलावन राठौर, दीपक राज आसना, दीपक अग्रवाल, महेश दीपानी, बसंत अग्रवाल, जेपी सोनी, अतिक कुरैशी, नरसिम्हा यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे