Big Breaking : छत्तीसगढ़ : कोरोना से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष का निधन…

गरियाबंद. जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर का निधन हो गया है। ममता राठौर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।

ममता राठौर असम चुनाव प्रचार से कुछ ही दिन पहले लौटी थीं। वे गरियाबंद नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। उनके निधन पर कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं ने दुःख जताया है।