यह हैं महीने का एक लाख कमाने वाला करोड़पति भिखारी, जानिए इसके बारे में

आपने बहुत से भिखारी देखें होंगे, पर आज हम आपको जिस भिखारी के बारे में जानकारी दे रहें हैं उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे। आपको बता दें कि जिस भिखारी के बारे में आपको बताया जा रहा हैं वह एक करोड़पति भिखारी हैं। इस भिखारी की संपत्ति करोड़ो में हैं। यह भिखारी प्रति माह एक लाख रूपए से भी ज्यादा कमाता हैं।

आज के समय में कई भिखारी सड़कों पर आपको दिखाई पड़ जायेंगे। ये लोग भीख इसलिए मांगते हैं ताकि दो वक्त की रोटी का जुगाड़ हो सके लेकिन चीन में एक ऐसा भिखारी हैं जिसकी संपत्ति करोड़ो में हैं।

2014 में आई इस भिखारी की पहली तस्वीर –

चीन के इस करोड़पति भिखारी की सबसे पहली तस्वीर 2014 में माइक्रोब्लागिंग साइट वीबो पर सामने आई थी। इस तस्वीर में ये भिखारी पैसों के ढेर के पास बैठ कर उनको गिनता नजर आ रहा था। वर्तमान में सोशल मीडिया पर इस भिखारी की यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों के मन में यह सवाल पैदा होना स्वाभाविक था कि भिखारी होने के बावजूद इसके पास इतनी ज्यादा संपत्ति आखिर कहां से आई।

शहर के बड़े स्कूल में पढ़ते हैं बच्चे –

आपको बता दें कि इस भिखारी के 3 बच्चे हैं। ये तीनों बच्चे शहर के बड़े स्कूल में पढ़ते हैं। अपने पूरे परिवार का खर्च भी यह भिखारी खुद ही उठाता हैं। इस भिखारी ने सिर्फ भीख मांग कर ही चीन के बीजिंग शहर में अपना दो मंजिला मकान बना लिया हैं। आपको बता दें कि अपने पैसे जुटा कर जब यह प्रति महीने डाक घर में जाता है तो वहां पर अपने पैसे गिनवाने के एवज में लोगों को टिप भी देता हैं। यह भिखारी टिप में करीब 100 चीनी युआन यानि 900 रूपए एक व्यक्ति की दर से देता हैं।