मुख्यमंत्री ने बौद्विक मंदता विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की

  • बच्चों को खीर खिलाकर उनका उत्सावर्धन किया

बैकुण्ठपुर

प्रदेष व्यापी लोक सुराज अभियान के दौरान आज 3 मई को कोरिया जिले के प्रवास पर आये प्रदेष के मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में शासकीय बौद्विक मंदता विद्यालय का मुआयना किया और वहाॅ रह रहे बच्चों भेट की। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने बौद्विक मंदता विद्यालय में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन भी हमारे अपने है, इनकी आवष्यकताओं का विषेष रूप से ध्यान रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को ईष्वर की ओर से एक विषेष शक्ति प्राप्त होती है। इस शक्ति को सिर्फ जगाने और दिषा देने की जरूरत होती है। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने इस अवसर पर अपने हाथों से बच्चों को खीर खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमर अग्रवाल, श्रम मंत्री श्री भईयालाल राजवाडे़ संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले, विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने विद्यालय में बच्चों के व्यायम एवं षिक्षण- प्रषिक्षण के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। बौद्विक मंदता विद्यालय में 23 बच्चें रह रहे है। कलेक्टर श्री एस प्रकाष ने बताया कि बच्चों के पेयजल के लिए बोर की व्यवस्था की गई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए गार्डन विकसित करने के साथ ही झ्ाूला लगाने का काम भी कराया जा रहा है। क्लास रूप में कम्प्यूटर तथा डायनिंग हाॅल मं टेलीविजन लगाया जायेगा। विद्यालय पहुचने पर मुख्यमंत्री का समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं अन्य लोगो ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने इस अवसर पर 67 दिव्यांगजनों को कृतिम अंग उपकरण, 14 दिव्यांगों को ट्राई साइकल, 9 को व्हीलचेयर, एक को ब्लांईड स्टीक तथा 7 श्रवण बाधित लोगो को श्रवण यंत्र प्रदान करते हुए, उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने मंद बुद्वि बच्चों के पुर्नवास के लिए संचालित विद्यालय में बेहतर व्यवस्था के लिए जिला प्रषासन विषेषकर कलेक्टर श्री एस प्रकाष की सराहना की।