जीत को भी चुनौती मानते है सीएम पद के प्रबल दावेदार टी एस सिंहदेव.

अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली है. इस बडी जीत के साथ ही अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंह देव ने भाजपा के अनुराग सिंह को 39 हजार 6 सौ 24 मतों से पराजित कर दिया है. जिसके बाद श्री सिंहदेव सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार बन गए हैं. खास बात ये है कि श्री सिंह देव ने नेता प्रतिपक्ष के चुनाव ना जीतने वाले राजनैतिक टोटके को दरकिनार करते हुए.. भाजपा के अनुराग सिंह देव को बहुत बडे अंतर से हराया है.

गौर करने वाली बात है कि परिसीमन के बाद 2008 मे सामान्य सीट हुई अम्बिकापुर विधानसभा से से टी. एस. सिंहदेव तीसरी बार विधायक चुने गए हैं. और तीनों बार उन्होंने भाजपा के अनुराग सिंह को ही हराया है. उससे इधर नतीजे आने के बाद श्री सिंहदेव ने मतगणना स्थल पहुंचकर अपनी जीत का प्रमाण पत्र लिया. उसके बाद वो हर चौक चौराहे मे जश्न के लिए तैयार कार्यकर्ता के जश्न मे भी शरीक हुए. इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए टी एस सिंहदेव ने कहा इतनी बड़ी जीत भी चुनौती है.  और क्या कहा नीचे के वीडियो न्यूज मे खुद ही सुनिए.

नीचे वीडियो न्यूज मे देंखे पूरा समाचार.

https://youtu.be/QVAnrxUFg_w