जांजगीर वासियों को जल्द मिलेगा स्वीमिंग पुल का मजा…

  • 182.61 लाख की लागत से बन रहा है स्वीमिंग पुल
  • कलेक्टर कालोनी वार्ड 18 मे निर्माणधीन है पुल

जांजगीर चांपा (संजय यादव) जांजगीर वासीयों को अब कुछ दिनो बाद गर्मीयों में स्वीमिंग पुल का मजा लेते देखा जा सकता है। नगर पालिका परिषद द्वारा 182.61 लाख की लागत से कलेक्टर कालोनी वार्ड नं. 18 में स्वीमिंग पुल का निर्माण कराया जा रहा हैं, जिसका मजा गर्मीयो मे आम जनता लेगी। बडे शहरो के तर्ज जांजगीर में भी स्वीमिंग पुल का निर्माण हो जाने से यहां के तैराकीयों के लिए भी एक सुविधा होगी। राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगीता मे भाग लेने के लिए यह स्वीमिंग पुल अच्छी जगह हेागी। यहां जिले भर के खिलाडीं तैराकी के अम्यास के लिए यहां आ सकते हैं। वही शासन के विभिन्न तैराकी स्पर्धा के लिए भी यह स्वीमिंग पुल का उपयोग किया जा सकता है।

 

स्वीमिंग पुल में अलग से दो चेजिंग रूम भी तैयार किया जा रहा हैं यहा बच्चो व बड़े लोग भी अराम से अपना कपड़ा बदल सके। पुरे शाज शज्जा के साथ तैयार होने के बाद यहां स्वीमिंग करने का अनुभव भी अलग होगा। बड़े शहरो की तरह यहां भी सभी स्वीमिंग की व्यवस्था होगी, स्वीमिंग डेªस लेकर,तैराकी के मास्टर भी होगें जो बच्चों को तैराकी के टेªनिंग देगें। वही यहां लाईफ गार्ड भी तैनात होगे जो किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार होगें। यह सब सुविधाऐ बस कुछ महिनो के बाद जिले वासीयों को मिलेगी।