कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से कार्यकर्ताओ ने किया की खुल कर शिकायत… कहा फूल छाप कांग्रेसीयो के कारण जांजगीर चांपा में हारती है कांग्रेस….

जांजगीर चांपा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मोहन मरकाम पहली बार जांजगीर चांपा पहंुचे। जिला मुख्यालय के एक निजी हाॅटल में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओ से मुलाकात की । जहां जिले के विभिन्न ब्लाको से पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी में पार्टी के कार्यशैली पर सवाल उठाये। उन्होने प्रदेश अध्यक्ष से सामने पार्टी मे गुटबाजी व चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम करने वाले पदाधिकारीयो की खुलकर शिकायत किया। उन्होने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी पार्टी के विरोध मे काम करते है। और पार्टी उन्हे सम्मान कर मंच मे जगह देती है। इस प्रकार पार्टी ऐसे पदाधिकारीयो के उपर सक्त कार्रवाई करना चाहिए । जिससे पार्टी के छोटे -छोटे से कार्यकर्ताओ की मनोबल बना रहे । इस प्रकार सैकडो की संख्या मे पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष केे सामने अपनी बात रखी।
जांजगीर चंापा में क्यो हारती है पार्टी…
कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने खुलकर बोले, कहा कि अध्यक्ष जी पार्टी जांजगीर चांपा जिले मे विधानसभा व लोकसभा चुनाव क्यो हारती है इसकी समीक्षा होनी चाहिए। जांजगीर चांपा जिले मे जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन रात एक कर अपने पार्टी के मजबूती के काम करती है। उसका पार्टी के पदाधिकारी अपमान करते हैं। और जो पार्टी विरोधी काम करती उसे मंच मे जगह देती हैं जिसके कारण जिले में गुटबाजी होती हैं। पार्टी के पदाधिकारी छोटे कार्यकर्ताओ ंको मनोबल बढाने के बजाय उनके कमजोर करती है। जिसके कारण जिले में पार्टी की हार होती है।

अब पार्टी के विरूध काम करने वालो पार्टी करेगी कार्रवाई…
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मिडिया से चर्चा के दौरान कहा कि पहले क्या हुआ है और क्यो हो रहा था इससे मुझे मतलब नही लेकिन अब मेरे कार्यकाल में जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता पार्टी विरोध काम करेगी पार्टी उस सक्त कार्रवाई करेगी।