एफिल टावर से बड़ा है यह जहाज, यात्रियों को जीपीएस से ढूंढना पड़ता है अपना कमरा

पानी के जहाज आपने काफी देखें होंगे पर आज हम आपको यहां एक ऐसे जहाज से रूबरू करा रहें हैं, जो एफिल टावर से भी बड़ा है। जी हां, असल में इस जहाज की लंबाई एफिल टावर से भी बड़ी है और यह 800 मिलियन यूरो से बना है। इस पानी के जहाज में कैफे, मॉल तथा 16 रेस्टोरेंट भी शामिल हैं। इस जहाज में आपके मनोरंजन के लिए एक बड़ा थिएटर भी है, जिसमें 1380 यात्री एक साथ बैठ सकते हैं। दो लाख 27 हजार टन के इस जहाज का नाम “हार्मोनी” है और बीते सप्ताह इसका ट्रायल किया गया है।

MS Harmony of the Seas1

हार्मोनी जहाज का सारा सिस्टम कम्प्यूटर से चलता है। फिलहाल इस जहाज की फिनिशिंग का कार्य वर्तमान में चल रहा है। इस जहाज का हर रूम वीआईपी है और कमरे में एक व्यक्ति के रहने के खर्चा करीब 6 हजार यूरो है। आप इतनी कीमत में इस जहाज पर मात्र 6 दिन ही रूक सकते हैं। इस जहाज की एक खूबी यह भी है कि इसके सभी यात्रियों को जीपीएस वाली घड़ियां दी गई है क्योंकि असल में यह जहाज इतना बड़ा है कि कोई भी अपना कमरा भूल जाता है। यहां पर बायोनिक बार है और इस बार में वेटर के स्थान पर रोबोट आपको शराब सर्व करेंगे। खैर, जो भी हो इस जहाज ने लोगों के मन में एक बार फिर से निश्चित तौर पर “टाइटेनिक” की यादें ताजी कर ही दी होंगी।