उल्टी, दस्त से गर्भवति महिला की मौत

जिला अस्पताल में दाखिल किया गया था गर्भवती महिला को

अम्बिकापुर

शनिवार की शाम अम्बिकापुर जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त से पीडि़त एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला के गर्भ में 4 माह का नवजात था। परिजनों के अनुसार एक सप्ताह से उल्टी, दस्त से पीडि़त थी।

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के बसंतपुर थाना अंतर्गत ग्राम राम नगर निवासी दिलबसिया पति राजाराम उम्र 30 वर्ष जो एक सप्ताह से उल्टी, दस्त से पीडि़त थी। शनिवार को परिजनों द्वारा महिला को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अम्बिकापुर रिफर कर दिया था। अम्बिकापुर जिला अस्पताल में उपचार के कुछ ही घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया।