आफत की बारिश..बाढ़ में बुरे फंसे नेता जी..रेस्क्यू कर निकाला गया..दौरे पर थे कांग्रेस के नेता जी..

मुंगेली..प्रदेश के कुछ जिलो में बीते 24 घण्टो से अधिक हुई आफत की बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है..और नदी -नाले तो उफान पर है ही..इसके अलावा भी लोगो के घरों में पानी घुस गया है..वही एक पूर्व विधायक बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे थे..जो बाढ़ में फंस गए थे..जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है..

दरअसल जिले में हुई आफत की बारिश से लोरमी स्थित मनियारी नदी व मुंगेली के आगर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया..जिसके चलते दर्जनों गांवों का सम्पर्क मुख्यालय से कट गया है..यही नही जिला मुख्यालय मुंगेली के कई वार्डो में भी जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई..जिसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कल देर रात कलेक्टर व एसपी ने किया था..

वही आज सुबह बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर भी अपने समर्थकों के साथ सुरीघाट पहुँचे थे..और वे भी बाढ़ में बुरी तरह फंस गए थे..जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया..