अनुसूचित जाति के मोर्चा मंडल के अध्यक्ष राजेश ने की भाजपा से दावेदारी..


जांजगीर चांपा। नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत मुडपार निवासी राजेश ढोसले जो अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल के अध्यक्ष है। जिन्होने जांजगीर चांपा लोकसभा से भाजपा पार्टी से अपनी दावेदारी पेश की। राजेश की धर्म पत्नि ग्राम मुड़पार में संरपच पद पर है वही गांव के विकास के साथ युवाओं में राजेश की अच्छी पकड़ हैं। राजेश लगातार कई वर्षो से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य है। पार्टी के उदेश्यों एवं विचारो को जन जन तक पहुचानें में अहम रोल अदा करते आ रहे। गांव हो या शहर राजेश ने पार्टी से मिले हर दायित्व को पूरा कर दिखाया है। ग्राम मुड़पार की बात करे तो पूरे गांव ओ डी एफ फ्री कर गांव के विकास मे हमेशा तत्पर रहते है। जांजगीर लोकसभा से भाजपा में सक्रियता से अपने दावेदारी पेश कर रहे है। राजेश ढोसले अनूसूचित जाति वर्ग के अलावा अन्य वर्गो में अपने व्यवहार के कारण जनता के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं । आने वाला समय में पार्टी उन्हे जांजगीर चांपा लोकसभा में दायित्व देती हैं तो पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपनी भूमिका निभायेगें।