वीरगांव की जीत का जश्न भाजपा नें अम्बिकापुर में मनाया

अम्बिकापुर

पहली बार निगम बने बिरगांव नगर निगम में भाजपा को मिली विजय का जश्न पूरे प्रदेश में मनाया गया। इस जश्न का असर अम्बिकापुर में  भी देखा गया। यंहा स्थानिय घडी चौक में भाजपा नेताओ नें आतिशी जश्न मनाया और मिठाई बाँटकर खुशियाँ मनाई। बिरगांव नगर निगम में पहली बार शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था ।

घडी चौक में अम्बिकापुर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष विधानंद मिश्रा के नेतृत्व में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, संतोष दास, विवेक दुबे, अनिल जायसवाल, श्रीमती मंजूषा भगत, तजिंदर बग्गा, आकाश गुप्ता, शैलू सिंह, नितिन कांत दत्ता, निश्चल सिंह, नकुल सोनकर, संजीत सिंह, विकास वर्मा, निरंजन राय, श्रीमती अल्पना मिश्रा, अवधेश सोनकर, मनोज कंसारी, जितेन्द्र सोनी, कैलाश मिश्रा, अमोघ कश्यप, संजू वर्मा, विकास पाण्डेय, संदीप सोनी, दिलीप भसीन, विशाल सिंह देव, मनोज सोनी, उन्मेष तिवारी, मुसर्रत अली, राकेश गुप्ता, गौतम विश्वकर्मा, रोचक गुप्ता, शानू कश्यप, अनीश सिंह, ब्रिजेश मिश्रा सहित भरी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.