अंतरिक्ष में उगाई गई बंदगोभी, चखने के लिए आपको जाना होगा नासा

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘द मार्शियन’ में आपने मंगल ग्रह पर फसलों को उगाने की जद्दोजहद को देखा होगा। लेकिन अब ये बात कोई अनोखी नहीं रही, क्योंकि अंतरिक्ष इस काम को बहुत पहले ही कर चुका है। जी हां, अब आपको अंतरिक्ष से आने वाली सब्जियों का स्वाद जल्द ही चखने को मिलेगा और बाजार में जाने के बाद आप भी धरती की नहीं, बल्कि आसमानों में उगने वाली सब्जियों की मांग करते देखें जाएंगे। ये बात भले ही आपको झूठी लगे पर अंतरिक्ष यात्रियों की कढ़ी मेहनत के बाद आखिरकार उन्होंने इस मिशन में सफलता पा ही ली है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र में चीनी और बंदगोभी उगाई गई है। अंतरिक्षयात्री पेगी विटसन ने जापान की ‘तोक्यो बेकाना’ नामक बंद गोभी को अंतरिक्ष में उगाकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया।

इस तरह से अब अंतरिक्ष केन्द्र में उगाई जाने वाली यह पांचवी फसल होगी। इसके बाद नासा के वैज्ञानिकों को विश्वास हो गया कि अब अतंरिक्ष में पत्तेदार सब्जियां भी उगाई जा सकती है।

इस साल अगस्त में छह अंतरिक्ष यात्री नासा में उगाई जाने वाली सब्जियों को खाने वाले पहले व्यक्ति बन चुके है। नासा ने अंतरिक्ष में कई तरह की सब्जियों को विकसित करने के लिए कई तरह की प्रौद्योगिकी की खोज की है, जिसमें से अब कुछ सलाद वाली सब्जियों को वहां उगाने की कोशिश जारी है। जो जल्द ही आपको देखने को मिलेगी। ‘वैजी यूनिट’ एक चपटा पैनल होता है, जिसमें पौधे को विकासित करने के साथ व चालक दल के प्रेक्षण के लिए नीली व हरी, लाल एलईडी लगी होती हैं।