छत्तीसगढ़: दो युवकों के कब्जे से 10 लाख की अफीम बरामद, झारखंड से हो रही थी तस्करी

बेमेतरा। जिले की बेरला पुलिस अवैध रूप से मादक पदार्थ के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से 1 किलो अफीम बरामद हुई है। अफीम की कीमत 10 लाख बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की गई है।

बेरला पुलिस के मुताबिक, नगर में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर युवक अवैध रूप से बिक्री के लिए अफीम ले जा रहे थे, जिसे जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

बेमेतरा जिला एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि, आरोपी विकास यादव और योगेंद्र मरकाम क्रमश: झारखंड और रायपुर का निवासी है, दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने कहा कि, झारखंड से अफीम की तस्करी हो रही थी।