वीडियो.. नक्सलियों के गढ मे सर्जिकल स्ट्राइक का मामला… पढिए मारे गए नक्सलियों की हकीकत…

जगदलपुर दन्तेवाड़ा पुलिस बीजापुर में सर्जिकल स्ट्राईक कर जिला मुख्यालय लौट चुकी है..पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात नक्सलियों के शव और हथियारों को भी अपने साथ लेकर लौटी है..मानसून के दिनों में इस तरह की सर्जिकल स्ट्राईक पुलिस के लिए कामयाबी है..जिसके लिए खुद देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सूबे के मुखिया डॉक्टर रमन सिंह पुलिस की इस सर्जिकल स्ट्राईक की सराहना कर रहे है…

दरसल कल दन्तेवाड़ा पुलिस ने नदी नालों को लांघते हुए बीजापुर में सर्जिकल स्ट्राईक कर दी थी.. और पुलिस बल के बढ़ते दबाव को मौके पर मौजूद माओवादी नही झेल पाए..पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे नक्सली लीडर गणेश उइके के मौजदगी के प्रमाण पुलिस को मिले थे..पुलिस ने इस मुठभेड़ में घेराबंदी कर 8 माओवादियों को ढेर कर दिया था..जिसमे 6 महिला और 2 पुरुष माओवादी शामिल है..पुलिस ने मारे गए माओवादियों की शिनाख्त भी कर ली है..

इतने खुंखार थे ये नक्सली

पुलिस रिकार्ड में दर्ज सर्जिकल स्ट्राईक में मारे गए नक्सलियों पर पुलिस ने ईनामो की राशि घोषित कर रखी थी..और इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है,की मारे गए नक्सली कितने कुख्यात रहे होंगे …पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर हुए कथित प्लाटून नम्बर 13 के सेक्शन कमांडर चंदू पर 5 लाख..पी पी सदस्य सगुना पर 5 लाख..भैरमगढ़ एरिया कमेटी सप्लाई कमांडर मंगली पर 5 लाख..जैनी भैरमगढ़ एरिया कमेटी की सदस्य पर 5 लाख..भीमे पर 1 लाख..कुमारी पर 1 लाख..सनकु पर 1 लाख की इनाम की राशि घोषित थी..

पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राईक के दौरान 7 हथियार बरामद की है.. देखिए ढेर नक्सलियों का शव 

https://youtu.be/KmAWyi4_fac