कुमार रामचंद्र सिंहदेव का पार्थिव शरीर चार्टर्ड प्लेन से आएगा अम्बिकापुर.. कल बैंकुठपुर मे होगा अंतिम दर्शन…

अम्बिकापुर अपनी ईमानदारी और जल संरक्षण के लिए जाने – जाने वाले प्रदेश के प्रथम वित्तमंत्री कोरिया राजघराने के सदस्य रामचन्द्र सिंहदेव का रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है..तथा उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए अब से कुछ ही देर बाद प्रदेश कांग्रेस भवन में रखा जाएगा..इसके अलावा पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कुमार साहब का पार्थिव देह आज शाम 4 बजे चार्टड प्लेन से अम्बिकापुर लाया जाएगा.. और सड़क मार्ग से बैकुंठपुर ले जाया जाएगा..जिसके बाद कल अंतिम दर्शन के लिए बैंकुठपुर मे रखा जाएगा और कल 21 तारीख की, दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दे की कोरिया कुमार के नाम से क्षेत्र में मशहूर रामचन्द्र सिंहदेव अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे..तथा वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश से पृथक होकर बनाये गए छत्तीसगढ़ राज्य के वे वित्तमंत्री मंत्री रहे..इससे पहले वे मध्यप्रदेश के जलसंसाधन मंत्री भी रहे तथा हमेशा जल संरक्षण को लेकर चिंतित हुआ करते थे..

कोरिया पैलेस के कुमार रामचन्द्र सिंहदेव लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे..और जैसे ही उनकी निधन की खबर सरगुजा पहुँची तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई…कोरिया कुमार का पार्थिव शरीर आज शाम अम्बिकापुर लाया जाएगा..और कल बैकुंठपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा..