भारत के दिग्गज कोच का निधन… टीम इंडिया को दिए थे बड़े-बड़े खिलाड़ी… क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर

नई दिल्ली। भारत को नामचीन क्रिकेटर देने वाले कोच तारक सिन्हा का निधन हो गया। वो लंब वक्त से बीमार चल रहे थे। 71 साल के तारक सिन्हा ने आज तड़के 3 बजे अंतिम सांस ली। तारक सिन्हा दिल्ली में सोनेट क्रिकेट क्लब नाम से एकेडमी चलाते थे। इनकी कोचिंग से निकले 12 खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जबकि उनके 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने टैलेंट का जलवा दिखाया।

ताकत सिन्हा के निधन की जानकारी वरिष्ठ खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली ने ट्वीट कर दी। तारक सिन्हा द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित होने वाले देश के 5वें कोच थे। उनसे पहले ये अवार्ड देश प्रेम आजाद, गुरचरण सिंह, रामाकांत आचरेकर और सुनीता शर्मा को ये अवार्ड मिल चुका था।