70 से 80 साल की जिंदगी मिली हैं उसमें क्या सुसाइड करना? महराज ने सनातन शिक्षा बोर्ड बनाने की कही बात

Raipur: वृंदावन वाले सद्गुरु ऋतेश्वर महराज रायपुर पहुँचे हुए हैं। जहाँ वे अलग अलग मुद्दों पर खुल कर अपने विचार रख रहे हैं। सनातन शिक्षा को लेकर भी उन्होंने काफी गंभीर बात कही। महराज ने कहा कि सनातन शिक्षा बोर्ड बनाया जाना चाहिए। कल्पना कह हमारे बच्चों के दिमाग खराब कर दिए। जिसने सांसारिक कर्म कर लिए। ये दाड़ी बढ़ाने से कोई बाबा नहीं बनता। उनके पास ज्ञान होना चाहिए। मनोरंजन और मनोमंथन होना चाहिए। मन का मंथन होना चहिए।

महराज ने अपने बारे में कहा कि मैकलो को शिक्षा पढ़नी मेरी मजबूरी थी। डॉक्टरेट की डिग्री का कोई महत्व नहीं है। मेरे गुरु कें ज्ञान से मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आई है। केमेस्ट्री का टॉपर हूं लेकिन कोई काम नहीं आया है। जीविका का विद्या मिलेगी। जीवन का विद्या मिलेगा। दोनों ज्ञान बच्चे के पास रहेगा तो सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनेगा। 70 से 80 साल की जिदंगी मिली है। इसमें सुसाइड करना कौन सी जिंदगी है। अमेरिका जापान और स्वीडन में सबसे ज्यादा आत्महत्या और पागल हैं।