राशिफल, मिथुन- सेहत से समझौता न करें

zodiac icons

मेष- पद प्रतिष्ठा और पदोन्नति के बढ़ावे के संकेत हैं। सभी सहज प्रभावित होंगे। वरिष्ठों का समर्थन और छोटों का स्नेह पाएंगे। महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे। दिन श्रेष्ठ।

वृष- भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। संकोच त्यागें और मनोबल ऊंचा रखें। दिन उपलब्धियों को बढ़ाने वाला।

मिथुन- अपने काम से काम रखें। गरिमापूर्ण व्यवहार और अनुशासन पर जोर दें। परिजनों का सहयोग मिलेगा।  मित्र सरप्राइज कर सकते हैं। सेहत से समझौता न करें। दिन अपृत्याशित।

कर्क- परिवार में मंगल बना रहेगा। प्रियजनों से भेंट होगी। शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। भूमि भवन के मामले बनेंगे। सहकारिता और साझेदारी में अनुकूलता रहेगी।  अहम् से बचें।

सिंह- बाधाएं जितनी तेजी से आएंगी उतनी जल्दी दूर भी होंगी। शत्रु एवं मित्र को पहचानना सीखें। सहजता से कार्यं पूरे होंगे।  खानपान का ध्यान रखें। मेहनत पर भरोसा रखें।

कन्या- मित्रों से भेंट में रुचि लेंगे। हर्ष उत्साह बना रहेगा। बौद्धिक कार्यों में आगे रहेंगे। संतान अच्छा करेगी। प्रेम सफलता मिलेगी। संपर्क बेहतर होंगे। प्रतियोगी अच्छा करेंगे।

तुला- परिवार में सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करें। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। दिन सामान्य शुभ। विदेश यात्रा संभव।

वृश्चिक- पहल, पराक्रम और संपर्क पर जोर रहेगा। शुभ सूचनाओं को साझा करेंगे। जिम्मेदारियों का निर्वहन सहजता से करेंगे। बंधुजनों में प्रेम बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

धनु- परिजनों के साथ हर्ष आनंद से समय बिताएंगे। शुभ संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। खानपान श्रेष्ठ रहेगा। वाणी व्यवहार से सब प्रभावित होंगे। रिस्क लेने की क्षमता बढ़ेगी।

मकर- यात्रा की अधिकता रह सकती है। सक्रियता से सभी को प्रभावित करेंगे। सृजनात्मकता एवं सकारात्मकता को बल मिलेगा। लीक से हटकर कार्य करने में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ।

कुम्भ- कला कौशल और कार्यकुशलता को बल मिलेगा। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। रिश्तों को यथायोग्य सम्मान देंगे। आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। लेन देन मे सतर्कता रखें।

मीन- आर्थिक मोर्चे पर उम्मीद से बेहतर बने रहेंगे। पेशेवर चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। प्रियजनों से भेंट संभव। धनागम के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।  दिन हित कारक। तेजी बनाए रखें।