13 अगस्त आज का राशिफल..जानिये कैसे बीतेगा आज का आपका दिन!..

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, १३ अगस्त २०१९?

सूर्योदय: ? ०५:५३
सूर्यास्त: ? ०७:००
चन्द्रोदय: ? १७:४७
चन्द्रास्त: ?२८:३१
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? वर्षा
शक सम्वत: ? १९४१ (विकारी)
विक्रम सम्वत: ? २०७६ (परिधावी)
मास ? श्रावण
पक्ष: ? शुक्ल
तिथि: ? त्रयोदशी (१३:४६ तक)
नक्षत्र: ? उत्तराषाढा (२९:२० तक)
योग: ? प्रीति (१०:४० तक)
प्रथम करण: ? तैतिल 
द्वितीय करण: ? गर 
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? मकर (०९:२६ से)
मंगल ? कर्क (अस्त, पश्चिम)
बुध ? कर्क (मार्गी, उदय, पश्चिम)
गुरु ? वृश्चिक (उदित, मार्गी १९:०९ से)
शुक्र ? कर्क (अस्त,पूर्व)
शनि ? धनु (उदित, पूर्व)
राहु ? मिथुन
केतु ? धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
अभिजित मुहूर्त: ? १२:०० से १२:५२
अमृत काल: ? २२:१६ से २४:०२
होमाहुति: ? चन्द्र
अग्निवास: ? आकाश
दिशा शूल: ? उत्तर
नक्षत्र शूल: ? ❌❌❌
चन्द्र वास: ? पूर्व (दक्षिण ०९:२७ से)
दुर्मुहूर्त: ? ०८:३० से ०९:२२
राहुकाल: ? १५:४२ से १७:२१
राहु काल वास: ? पश्चिम
यमगण्ड: ? ०९:०९ से १०:४८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
☄चौघड़िया विचार☄
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌❌❌
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज २९:२० तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भे, भो, ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (खी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:५३ – ०६:११ कर्क
०६:११ – ०८:२९ सिंह
०८:२९ – १०:४५ कन्या
१०:४५ – १३:०४ तुला
१३:०४ – १५:२३ वृश्चिक
१५:२३ – १७:२७ धनु
१७:२७ – १९:०९ मकर
१९:०९ – २०:३७ कुम्भ
२०:३७ – २२:०२ मीन
२२:०२ – २३:३७ मेष
२३:३७ – २५:३२ वृषभ
२५:३२ – २७:४७ मिथुन
२७:४७ – २९:५३ कर्क
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:५३ – ०६:११ शुभ मुहूर्त
०६:११ – ०८:२९ चोर पञ्चक
०८:२९ – १०:४५ शुभ मुहूर्त
१०:४५ – १३:०४ रोग पञ्चक
१३:०४ – १३:४६ शुभ मुहूर्त
१३:४६ – १५:२३ मृत्यु पञ्चक
१५:२३ – १७:२७ अग्नि पञ्चक
१७:२७ – १९:०९ शुभ मुहूर्त
१९:०९ – २०:३७ रज पञ्चक
२०:३७ – २२:०२ शुभ मुहूर्त
२२:०२ – २३:३७ शुभ मुहूर्त
२३:३७ – २५:३२ रज पञ्चक
२५:३२ – २७:४७ शुभ मुहूर्त
२७:४७ – २९:२० चोर पञ्चक
२९:२० – २९:५३ शुभ मुहूर्त
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी मध्यान तक व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन नतीजा निराशाजनक ही रहेगा जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे ही विलंब के साथ कुछ ना कुछ कमी रहेगी। सहकर्मी भी आपके ऊपर छींटाकशी करेंगे जिससे माहौल गरम रहेगा। आपकी विचारधारा किसी से भी मेल नही खायेगी जिस कारण अन्य लोगो से तालमेल बैठाने में असुविधा रहेगी। घर मे भी भाई बंधुओ से वैचारिक मतभेद के चलते कलह होगी। किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य मे निवेश ना करें हानि की संभावना अधिक है लेकिन मेहनत में कमी ना करे संध्या से स्थिति सुधरने लगेगी रुके कार्य मे गति आने पर लाभ की संभावना भी बनेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन शुभ प्रसंग बनने से उत्साहित रहेंगे लेकिन आज अपने काम से काम रखें कही सुनी बातो पर ध्यान दिया तो किसी ना किसी से गरमा गरमी अवश्य होगी। आज पुरुषार्थ में कमी रहने पर भी धन लाभ के अवसर सुलभ होंगे लेकिन आपके प्रयास अनैतिक रूप से धन कमाने के अधिक रहेंगे मार्ग चाहे कोई भी हो लाभ अवश्य देकर जायेगा भले बाद में समस्या ही लाये। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें छोटी भूल भी माफी के लायक नही रहेगी। मध्यान के बाद भाग दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम विपरीत ही रहेंगे। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। घर में थोड़ी बहुत कहा सुनी होगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप ना चाहकर भी व्यर्थ के झगड़ो में पड़ेंगे मन मे अहम की भावना गलती करने पर भी झुकने नही देगी। सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेने से कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलेगी। छाती में संक्रमण अथवा मासपेशियो में खिंचाव आने से पीड़ा होगी। जिम्मेदारी ठीक से नही संभालने पर बड़े लोग नाराज होंगे। धन लाभ की उम्मीद नही होने पर भी अचानक होने से आश्चर्यचकित होंगे। फिर भी खर्च आय की तुलना में अधिक ही रहेंगे। घर अथवा रिश्तेदारी मे पूजा पाठ के आयोजन में भाग ले सकते है। महिलाये जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से परेशान हो सकती है। लंबी यात्रा आज ना करें ठंडे प्रदार्थो से परहेज रखें।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा कभी प्रसन्न तो कभी उत्साहहीनता बनेगी। व्यवसायी वर्ग आज प्रातः काल से ही धन की उगाही को लेकर चिंतित रहेंगे जोर जबरदस्ती से बचें अन्यथा नई समस्या बन सकती है। कार्य व्यवसाय में आज मंदी का सामना करना पड़ेगा पूर्व नियोजित कार्योंसे ही अल्प धन लाभ होगा। कार्य विस्तार की योजना फिलहाल स्थगित करें निवेश करने से भी बचें आगे हानि के योग बन रहे है। परिवार में किसी के उद्दंड व्यवहार के कारण शांत वातावरण अचानक खराब होगा परिजनों में धर्य की कमी रहेगी विवेकी व्यवहार अपनाए। सेहत संध्या बाद खराब हो सकती है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप स्वयं को अन्य लोगो से श्रेष्ठ आंकेंगे मनमाना व्यवहार करने से आस पास रहने वालों को असुविधा होगी व्यर्थ की बहस भी होगी। घर एवं बाहर आज संतुलित व्यवहार रखें लोग आपकी सही बातों को भी गलत बना कर विवाद खड़ा करेंगे। सेहत आज ठीक रहेगी लेकिन कलह-क्लेश के कारण मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। जिस भी कार्य का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई व्यवधान आने से मन खिन्न होगा। धन संबंधित लेन-देन में स्पष्टता रखें लिख कर ही करें भूल होने की आशंका है। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। जोड़ तोड़ की नीति से धन लाभ होगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भी मध्यान तक का समय गरमा गरमी वाला रहेगा आपके द्वारा किये कार्य सही दिशा में नही जाएंगे। लेकिन धैर्य धारण करने पर संध्या बाद उम्मीद से अधिक लाभ कमा सकते है। आपकी दिनचर्या धीमी ही रहेगी प्रत्येक कार्य धीमी गति से करेंगे जिस कारण लोगो से आलोचना सुननी पड़ेगी। आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा घरेलू सुख के साधन एवं मौज शौक पर केवल दिखावे के लिए खर्च करेंगे जिससे बाद में आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। घर मे किसी ना किसी से रूठना मनना चलता रहेगा फिर भी स्थिति किसी बुजुर्ग के दखल से गंभीर नही बनेगी। महिलाओ में आत्मबल अधिक रहेगा लेकिन ईर्ष्या के कारण कार्य मे गड़बड़ करेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको परिश्रम का फल ना मिलने से गुस्सा आएगा। दिन का प्रथम हिस्सा तो शांति से व्यतीत करेंगे लेकिन इसके बाद कि दिनचार्य व्यर्थ की भागदौड़ वाली रहेगी। अनचाहे कार्यो में समय खराब होगा। आज मन मे अहम की भावना रहने के कारण किसी का मार्गदर्शन भी नही लेंगे। कार्य व्यवसाय से जब भी धन लाभ की संभावना बनेगी तभी कुछ ना कुछ व्यवधान आएगा। उधार के व्यावहार आज सीमित रखें अन्यथा धन संबंधित उलझनों में पढ़ेंगे। परिवार में भी किसी से आर्थिक कारणों को लेकर खींच तान संभव है महिलाए आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। रक्त पित्त दोष सेहत को प्रभावित करेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन लाभदायक रहेगा अकारण क्रोध से बचे अन्यथा लाभ के अवसर का फायदा कम मिलेगा। आपको पुराने परिश्रम का लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। आज व्यवहारिकता से बनाये सम्बन्धों से निकट भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसाय से भी मध्यान तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। परन्तु आज नए कार्यो में निवेश ना करें अन्यथा रुकावट आ सकती है। घरेलु कार्यो में व्यस्तता रहेगी सुखोपभोग की वस्तुओ पर खर्च करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेगी। वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन उठा पटक वाला रहेगा आज आप जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे उसे छोड़ कोई अन्य काम लाभ दिलाएगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें वरना हाथ लगे लाभ से वंचित रह जाएंगे। व्यवसायी वर्ग कुछ समय के लिये निराशा में आकर घाटे में सौदे करने का विचार बनाएंगे लेकिन थोड़ा धैर्य रखें संध्या के समय स्थिति बदलने पर ज्यादा लाभ मिल सकता है। महिलाओं के विचार पल पल में बदलेंगे जिससे कार्य सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरी वाले लोगो को परिश्रम का फल किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। सेहत कुछ समय के लिये गड़बड़ होगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन उठापटक वाला रहेगा खर्च आज अनियंत्रित होंगे। दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए भी हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के परिस्थितिया प्रातःकाल से ही विषम बनने लगेंगी। मध्यान बाद थोड़ी देर के लिए ही राहत अनुभव करेंगे। दिन का आरंभ बेचैनी भरा रहेगा हानि का भय रहने से जल्दी किसी कार्य को करने का मन नही करेगा। घर मे भी कुछ ना कुछ समस्या बनी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज जोखिम लेने से बचें संतोषी वृति अपनाए बड़ी हानि से बचेंगे। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है। धन की आमाद सामान्य रहेगी फिर भी उधारी के कारण हाथ मे रुकेगा नही। ज्यादा भगदौड़ करने से बचें कल से परिस्थिति अनुकूल बनने लगेगी। परिवार रिश्तेदारी में अकस्मात दुखद घटना घटित होने की सम्भवना है। सेहत में नरमी रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको राज समाज से लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलाएगा। कारोबारी लोग रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पूर्ण कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा भी कम रहने से लाभ के आसार बढ़ेंगे। लेन-देन के व्यवहारों से भी निश्चित समय पर धन लाभ हो सकेगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशियां बढ़ेंगी। सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च करेंगे। सामाजिक जीवन मे आज आप धनी व्यक्तियों जैसी पहचान बनाएंगे। किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे। महिला वर्ग भी आज महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी। जननेंद्रित संबंधित समस्या रह सकती है पानी अधिक पियें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Astro Shashikant Pandey
9930421132