आज का राशिफ़ल (30 दिसंबर 2018) : जानिए.. कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए…

??????
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको परिजनों का प्रत्येक कार्य मे समर्थन मिलेगा। दिन के आरम्भ में शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपके दैनिक कार्य अन्य दिनों से पहले पूर्ण होंगे। व्यवसाय में भी उन्नति के योग बन रहे है व्यवसाय को नया रूप देने की योजना बनायेंगे। धन से ज्यादा व्यवहार को महत्त्व देंगे इसके परिणाम स्वरूप परिजनों के साथ बाहर के लोगो का भी स्नेह मिलेगा। नौकरी वालो की काम के सिलसिले से यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज बहस से बचें। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। महिलाओ की फरमाइश पूरी होने पर प्रसन्न रहेंगी। मनोरंजन के अवसर मुश्किल से ही मिलेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको स्वयं अथवा किसी परिचित के कार्य से दौड़धूप करनी पड़ेगी। मध्यान तक सभी कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे सहयोग भी आवश्यकता के समय मिल जाएगा दोपहर बाद कि दिनचार्य आशा के विपरीत रहेगी आकस्मिक नुकसान होने की संभावना है लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से दिन ठीक ही रहेगा। निवेश अथवा व्यवसाय विस्तार कुछ दिन के लिये स्थिगित रखना ही बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी उखड़ा हुआ रहेगा। घर के सदस्य एक दूसरे से किसी गुप्त बात को लेकर डरे रहेंगे। सेहत में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन असमंजस में बीतेगा। लोगो का व्यवहार आपकी आशा के विपरीत रहेगा मन मे किसी गुप्त कारण से भय बना रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके आशानुकूल रहेगा दिन का आरंभिक भाग सुस्त रहने से कार्य विलम्ब होगा लेकिन मध्यान तक स्थिरता आने लगेगी कार्यो को गंभीरता से करेंगे। आप किसी भी कार्य मे ज्यादा तामझाम करना पसंद नही करेंगे। जिस कार्य मे आसानी रहे उसे प्राथमिकता देंगे। सरकार संबंधित कागजी कार्य थोड़ी भागदौड़ से पूर्ण हो सकेंगे। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी। महिलाये शांत रहेंगी फिर भी मौन रहने का प्रयास करें इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जायेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज मध्यान तक की दिनचार्य परिश्रम वाली रहेगी किसी कार्य के असफल होने से निराश होंगे लेकिन धर्य ना छोड़े दोपहर के बाद कि स्थिति लाभदायक रहेगी। आपको जिस कार्य मे हानि की संभावना रहेगी उससे भी अकस्मात धन लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार की महिलाये अथवा महिला मित्र आज आपके जीवन मे कुछ विशेष भूमिका निभाएंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय होने से ज्यादा झंझट में नही पड़ना पड़ेगा। अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे लेकिन परिवार में किसी ना किसी का रूठना मनाना लगा रहेगा फिर भी माहौल नियंत्रण में ही रहेगा। विशेष कर आज व्यसनों से दूर रहें धन के साथ ही मान एवं शारीरिक हानि हो सकती है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप कल्पना की दुनिया की सैर करेंगे अधिकांश कार्य अनदेखी के कारण अस्त-व्यस्त रहेंगे। स्वभाव में धर्य बना रहने से जल्दी से किसी की बातों का बुरा नही मानेंगे लेकिन अति होने पर बख्शेंगे भी नही। व्यवसाय में मध्यान तक का समय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक बिक्री बढ़ेगी। आर्थिक लाभ भी सामान्य से अधिक होगा खर्चीली प्रवृति रहने के कारण बचत अल्प ही होगी। महिलाये एवं अन्य पारिवारिक सदस्य दूर स्थान के पर्यटन की योजना बनायेंगे पूर्ण करने पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से यादगार भेंट होगी। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति होने तक शांत रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपको आज किसी अनचाही परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा दोपहर तक कोई ना कोई उलझन शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रखेगी। मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। मेहनत करने के बाद भी परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। महिलाये को भी अपनी इच्छाएं दबानी पड़ेंगी लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुछ ना कुछ सहयोग अवश्य करेंगी। भाई-बंधुओ से अहम को लेकर टकराव सम्भव है बुजुर्गो के बीच मे आने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। धन लाभ काम चलाऊ होगा। छाती संबंधित विकार हो सकते है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा लेकिन इसके लिये काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मध्यान तक स्थिति पहले जैसी बनी रहेगी लेकिन इसके बाद सुधार आने से राहत मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग आज ज्यादा परेशान रहेंगे अधिकारियों को प्रसन्न रखने के लिये तरह-तरह के प्रयास करेंगे। महिलाये कई दिनों से मन मे चल रही योजना के विफल होने से उदास रहेंगी घर की अपेक्षा बाहर का वातावरण अधिक पसंद करेंगी।
कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। आपके पुण्य उदय होने से स्थिति गंभीर होने से बचेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि कराएगा लेकिन किसी के बहकावे में आकर आप स्वयं ही अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते है सावधान रहें। स्वार्थी लोग आपके संपर्क में अधिक रहेंगे इनसे किसी भी आवश्यकता पूर्ति की उम्मीद ना रखें। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे आरम्भ में लाभ-हानि को लेकर भ्रम पैदा होगा परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। लाभ कमाने के लिए आपको जोखिम लेना ही पड़ेगा इसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होना पड़ेगा। छोटी मोटी व्याधि लगी रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा राहत वाला रहेगा। आज भी आप दिन के आरम्भ से शांत स्थान की तलाश में रहेंगे। घरेलू वातावरण में भी सुधार आएगा फिर भी बेतुकी बयानबाजी से दूर रहें। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओ को शारीरिक परेशानी रहने के कारण घर के कार्यो में विलंब होगा। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। मध्यान तक धर्य धारण करे इसके बाद स्थिति आपके पक्ष में बनने लगेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका स्वभाव अत्यंत स्वार्थी रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर केवल मतलब से व्यवहार करेंगे। अपने लाभ के लिए किसी को परेशानी में डालने से नही हिचकेंगे। मध्यान तक व्यवसाय से लेदेकर लाभ होगा इसके बाद विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। परिवार का वातावरण बिगड़ेगा भाई-बंधु एवं स्त्री से कलह होने की संभावना है। बड़ो से भी डांट फटकार सुन्नी पड़ेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये भाग्योदय कारक रहेगा दिन के आरम्भ से ही शारीरिक रूप से तरोताजा बने रहेंगे लेकिन घरेलू कार्यो को करने में आनाकानी करेंगे। संतानो को लेकर कोई नई समस्या खड़ी होने से थोड़ी परेशानी भी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को व्यवहार कुशलता का फल सम्मान के रूप में मिलेगा अतरीरिक्त आय के साधन भी जुड़ेंगे। अतिआवश्यक कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा लंबे समय के लिए लटक सकते है। महिलाओ की फरमाइशें पूर्ण नही हो पायेगी जिससे थोड़ी देर के लिए घर का वातावरण उदासीन बनेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

सौजन्य…
Astro Shashikant Pandey
9930421132