आज का राशिफ़ल (18 जनवरी 2019) : जानिए..कैसा रहेगा आज का दिन, आपके लिए…

??????
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी सोच के विपरीत घटनाएं घटेंगी लेकिन संतोषी वृति आज कई समस्याओं का समाधान स्वयं ही कर देगी। बाहर जितना खुलापन अनुभव करेंगे घर के अंदर उतना ही दबाव या घुटन जैसी रहेगी। घर के सदस्य आपकी बातों को नजरअंदाज करेंगे इसके विपरीत बाहर के लोगो मे आपकी छवि भद्र इंसान जैसी बनेगी। कार्य व्यवसाय से लाभ तो होगा लेकिन घरेलू अथवा व्यक्तिगत सुख पूर्ति पर खर्च हो जाएगा। धर्म के प्रति आस्था रहने पर भी ग्रह दशा आध्यात्म से दूर रखेगी। पुरानी उपलब्धियों की तुलना वर्तमान से करने पर मन उदास होगा। भाई बहन से संबंधों में चंचलता आएगी। सेहत में छोटी मोटी समस्या लगी रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपके मन मे नए नए विचार बनेंगे दिन का अधिकांश समय कल्पनाओं में ही व्यतीत होगा। आवश्यक कार्य के चलते मध्यान तक कार्य क्षेत्र से अवकाश लेना पड़ेगा। आज कोई परिजन अथवा अधीनस्थ अपनी मांग मनवाने के लिये जिद पर अड़ेगा जिससे कुछ समय के लिये असुविधा होगी क्रोध आएगा लेकिन स्थिति को देख मन मे ही रखेंगे। स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी रहेगी किसी की बातों का सीधा जवाब नही देंगे। धन की आमद अनैतिक कार्यो से होने की संभावना ज्यादा है। घर का वातावरण आपकी कंजूस प्रवृति के कारण उदासीन बनेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी बन सकती है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन छोटी अथवा बड़ी यात्रा के योग बन रहे है इसके कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त होगी कार्य क्षेत्र पर भी योजनाओं में बदलाव करना पड़ेगा लेकिन फिर भी स्नेहीजन से भेंट मन को प्रसन्न रखेगी। मन मे पुरानी यादें ताजा होने पर भावुक होंगे। कार्य व्यवसाय में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा धन की आमद निश्चित नही रहेगी फिर भी जरूरत के अनुसार हो ही जाएगी। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे इनका उपभोग भी करेंगे। खर्च भी आज अतिरिक्त रहेंगे लेकिन पारिवारिक प्रसन्नता के आगे अखरेंगे नही। धन को लेकर किसी से बहस होने की संभावना है सेहत के प्रति सावधान रहें।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। प्रत्येक कार्य को सोच विचार कर ही करेंगे ज्यादा झंझट वाले कार्यो एवं विवादों में पड़ने से बचेंगे लेकिन धन को लेकर आज किसी न किसी से तकरार अवश्य होगी फिर भी बुद्धि विवेक जाग्रत रहने के कारण मामला गंभीर नही होने देंगे। व्यवसायी वर्ग को आज अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा शत्रु पक्ष में भी वृद्धि होगी इन पर ज्यादा ढील ना दे अन्यथा आगे के लिये सरदर्दी बढ़ सकती है। धन लाभ के लिये अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक नही होगा। उधारी का व्यवहार बढ़ने के कारण धन की कमी अनुभव होगी। महिलाएं मन की इच्छा पूर्ण नही कर सकेंगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा दिन के आरंभ में यात्रा करनी पड़ेगी लेकिन इनसे व्यवहारिक लाभ के अतिरिक्त अन्य किसी लाभ की उम्मीद ना रखें। मध्यान तक दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी इसके बाद ही स्थिरता आएगी। कार्य व्यवसाय में पुराने सामान की बिक्री से धन लाभ होगा नए अनुबंध भी मिलेंगे लेकिन समय की कमी के कारण आज इनपर कार्य आरंभ नही कर पाएंगे। सभी प्रकार के आर्थिक विषयो को आज ही ले देकर पूर्ण करने का प्रयास करें कल से स्थिति विपरीत होने पर धन को लेकर अपमानित हो सकते है। परिवार में छोटी मोटी बातो को छोड़ शांति रहेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको आध्यात्म एवं परोपकारी कार्यो का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। घर मे पूजा पाठ का आयोजन अथवा किसी उत्सव को लेकर चहल पहल रहेगी ।मध्यान तक इसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। मित्र रिश्तेदारों के आगमन से प्रसन्नता तो होगी लेकिन खर्च अनियंत्रित होने पर चिंता का विषय बनेंगे। कार्य क्षेत्र से लाभ के समाचार मिलेंगे परन्तु तुरंत लाभ का आज कोई साधन नही बनने का दुख भी होगा। धन संबंधित अधिकांश कार्य किसी अन्य व्यक्ति के कारण लंबित होंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो ही जायेगा। अपनी अथवा परिजन के सेहत की अनदेखी ना करें रात्रि बाद परिणाम गंभीर हो सकते है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन में सेहत छोटी मोटी समस्या को छोड़ सुधार आयेगा। लेकिन फिर भी कार्य करने से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य की आनाकानी करेंगे लेकिन मनोरंजन के लिए तैयार रहने पर परिजनों से नोक झोंक होगी। कार्य व्यवसाय संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा एक पल में लाभ की आशा जागेगी अगके ही पल आशा निराशा में बदलने से कोई भी स्थिर निर्णय नही ले सकेंगे। धन संबंधित कोई भी निर्णय आज ना ही ले तो बेहतर रहेगा व्यवसायियों को खर्च से ज्यादा लाभ हो जाएगा। भाग दौड़ करने पर आज कुछ ज्यादा मिलने वाला नही इसलिये कार्यो को सहज रूप से होने दें। खर्च पर नियंत्रण करना वश में नही रहेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी सेहत में कुछ ना कुछ विकार बनेगा दिन के आरंभ में इसकी अनदेखी करने पर मध्यान के आस पास बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकांश कार्य आपके मन के अनुसार ना होने पर बेमन से करने पड़ेंगे। व्यावसायिक कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी सम्भव हों तो आज टालने के प्रयास करें लाभ की जगह खर्च ही होगा। मानसिक विकार बनेंगे जो करना चाहेंगे उसके सफल होने के प्रति आशंकित रहेंगे। फिर भी पराक्रम से लाभ के अवसर बना लेंगे धन लाभ खर्च निकालने लायक होगा। पेट संबंधित समस्या से भी परेशानी रहेगी। तले भुने खाने से परहेज करें संतुलित मात्रा में ही खाये। बुद्धि विद्या संतान सुख मिलेगा लेकिन भाई बहनों से कम पटेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको नजदीकियों की उपेक्षा का शिकार बनना पड़ेगा भाग्य का साथ आज कम ही मिलेगा। चाहे कितनी भी मेहनत करें परिजनों को संतुष्ट नही कर पाएंगे कार्य क्षेत्र पर जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से हानि होगी एवं जहां से कोई उम्मीद नही होगी वहां से अकस्मात लाभ होगा वो भी खर्च के अनुपात में नाकाफी। नौकरी वाले लोग आज कोई घटना के बाद स्वयं को व्यवसायियों की तुलना में बेहतर समझेंगे। व्यवसायी वर्ग की आज किसी ना किसी कारण से आलोचना ही होगी। धन लाभ थोडा बहुत संध्या के आस पास होगी खर्च साथ मे होने पर तुरंत खर्च हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा फिर भी ज्यादा जटिल कार्यो से बचें।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप आज आलस्य से भरे रहेंगे अतिआवश्यक कार्य भी मजबूरी में करेंगे लेकिन ध्यान रहें आज आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसके आरम्भ में कोई ना कोई टांग अड़ायेगा धन की कमी भी व्यवधान डालेगी निराशा को मन मे ना आने दें निष्ठा से लगे रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मध्यान के बाद का समय विशेष कार्य सफलता वाला बन रहा है इसका लाभ उठाएं। धन संबंधित पर समस्या से मेहनत के द्वारा ही विजय पाई जा सकती है आज की मेहनत निकट भविष्य को व्यवधान रहित बनाएगी। परिवार उत्सव का माहौल रहेगा घरेलू खर्च बजट से ज्यादा होंगे फिर भी शांति प्रदान करेंगे। पैर अथवा कमर दर्द की शिकायत होगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे वह टलते टलते मध्यान बाद ही पूर्ण हो सकेगा। किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नही मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे लापरवाही एवं आलस्य से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। घर का वातावरण आपके उत्साह में वृद्धि करेगा धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी फिर भी आज पारिवारिक कार्यो मे खर्च करने में संकोच ना करें आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। संध्या बाद सेहत प्रतिकूल होगी समय पर इलाज करे बाद में गंभीर रूप ले सकती है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। दिन के आरंभ से ही लाभ की संभावना बनेगी लेकिन धन मध्यान तक परिश्रम करने के बाद ही संध्या के आस पास हाथ लगेगा। आज अचल संपत्ति संबंधित कार्य में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। आध्यात्म में रुचि केवल व्यवहारिकता मात्र रहेगी। अपने कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे फिर भी लापरवाही से बचें मेहनत करने पर पैतृक संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन लाभ थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करने पर हो जाएगा। पारिवारिक स्थिति परेशान करेगी संतानो की वाणी अनियंत्रित रहने के कारण मन दुखी होगा। आरोग्य बना रहेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Astro Shashikant Pandey
9930421132