Breaking : नामी वकील ने खुद को मारी गोली, कोर्ट परिसर के बाहर मचा हड़कंप

होशंगाबाद : मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के प्रसिद्ध वकील नोटरी आनंद दुबे ने शुक्रवार को कोर्ट परिसर के बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों उनकी पत्नी की कोरोना से मौत हो गई थी। तभी से वे मानसिक रूप से तनाव में थे। कुछ दिनों से उन्होंने अदालत का काम करना भी बंद कर दिया था। घटना के बाद कोर्ट परिसर के बाहर हड़कंप मच गया। मौके पर फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।