वंदे-मातरम् गायन एक जनवरी को

भोपाल : सोमवार, दिसम्बर 30, 2013, 19:12 IST
 

नव वर्ष के प्रथम दिन वंदे-मातरम् से होगी कार्य की शुरुआत। राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम् का सामूहिक गायन 1 जनवरी, 2014 को मंत्रालय उद्यान में किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार पूर्वान्ह 11 बजे मंत्रालय के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सतपुड़ा, विन्ध्याचल भवन के सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों को पत्र भेजकर राष्ट्र-गीत गायन के अवसर पर मौजूद रहने का अनुरोध किया है।