डबल मनी के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार…

फटाफट डेस्क: डबल मनी के लालच देकर लोगों से पैसा जमा कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों ने जमा किए राशि को घर में मटके में गाड़कर और कुछ राशि अपने रिश्तेदारों के घरों में छुपाकर रखे थे। पुलिस ने सभी राशि को जप्त कर लिया हैं। मामला मध्यप्रदेश के जिला बालाघाट अंतर्गत लांजी थाना क्षेत्र का हैं।

दरअसल, लांजी थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा गांव वालों को दोगुना पैसा हो जायेगा, इसका लालच देकर पैसा जमा कराते थे। काफ़ी समय तक पैसा जमा कराते रहे। जब लोगों को पता चला की पैसा लेकर फरार हो गए। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। फरार आरोपियों को पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया हैं।

पूछताछ किया गया हैं और बारी मात्रा में नगद राशि भी जप्त किया गया हैं। जप्त किया गया राशियों को आरोपियों ने अपने घर में मटके में गाड़कर और कुछ राशि रिश्तेदारों के घरों में छिपाकर रखे थे। आरोपियों का नाम हीरालाल पिता शिवराम, प्रकाश मुरकुटे पिता विष्णु मुरकुटे, युराज परिहार पिता सुंदरलाल परिहार और कुंदन यादव पिता सुरेश यादव हैं। इन चारों से पुलिस ने 34 लाख 60 हजार रूपए नगद जप्त किया गया हैं। और साथ ही चारों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया हैं।

पुलिस द्वारा ऐसे कई मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं डबल मनी के शिकार हुए लोगों को नियमानुसार पैसे भी वापस दिलवाया हैं।