मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा एम.पी. एग्रो कर्मचारी संघ के केलेण्डर का विमोचन

 

भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 27, 2013, 15:43 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मध्यप्रदेश एग्रो कर्मचारी संघ के वर्ष 2014 के केलेण्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री शिव चौबे, निगम-मंडल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव, एग्रो कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर परसाई, उपाध्यक्ष श्रीमती लता संतानी, श्री भानुप्रताप सिंह एवं लियाकत खान उपस्थित थे।