बस में बैठे लड़के ने लड़की को देख किया प्यार का इजहार..

एक लड़का अपने पास की ही सीट पर बैठी एक
सुंदर-सी लड़की को देख रहा था।
थोड़ी देर बाद उसने एक पेपर निकाला और
लिखा, ‘आई लव यू, क्या तुम भी मुझसे प्यार
करती हो?’ यह लिखकर उसने कागज लड़की
को दे दिया। लड़की ने पढ़ कर मना कर दिया
और पेपर उसे लौटा दिया।
थोड़ी देर मायूस होने के बाद उसने यह पेपर पास
में ही बैठी एक दूसरी लड़की को दे दिया और
उसने हां कर दी।
मोराल- जैसा आप सोच रहे हो वैसा बिल्कुल
नहीं है। पर्यावरण को बचाओ, एक ही पेपर को
कई बार इस्तेमाल करो।
***
एक बार सोनू की गर्लफ्रेंड ने उसे फोन किया
और उससे बोली, ‘हैलो जानू, मैं कल तुमसे
मिलने नहीं आ सकती।’
सोनू – पर क्यों?
गर्लफ्रेंड – बस कुछ जरूरी काम है।
सोनू – ओह! चलो कोई बात नहीं तो फिर मैं
तुम्हारा गिफ्ट किसी और को दे देता हूं।
गर्लफ्रेंड – जानू मेरा मतलब था, मैं कल
नहीं आ सकती, इसीलिए क्या हम आज मिल
सकते हैं?
…………
पत्नी – बताइए आपको वैलेंटाइन-डे पर क्या
गिफ्ट दूं?
पति – प्यार से देखा करो, मेरी इज्जत करो,
तमीज से बात किया करो, बस यही काफी है।
पत्नी (कुछ देर सोचकर) – नहीं, मैं तो
गिफ्ट ही दूंगी।