गांधीनगर

Akshardham Temple in Gujarat
Akshardham Temple in Gujarat

गांधीनगर पश्चिम भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। गांधीनगर गुजरात राज्य की राजधानी है। गांधीनगर अहमदाबाद शहर से 35 किलोमीटर पूर्वोत्तर में साबरमती नदी के दाएँ तट पर स्थित है। साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित गुजरात की राजधानी गांधीनगर का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नाम पर रखा गया है। 649 वर्ग किलोमीटर में फैले गांधीनगर को चंडीगढ़ के बाद भारत का दूसरा नियोजित शहर माना जाता है। चंडीगढ़ को डिज़ाइन करने वाले फ्रेंच वास्तुशिल्प ली कोरबुसियन ने इस शहर को भी डिज़ाइन किया था।

परिवहन

हवाई मार्ग
अहमदाबाद का सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा गांधीनगर का क़रीबी हवाई अड्डा है जो ज़िला मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर है।

रेल मार्ग
अहमदाबाद जंक्शन गांधीनगर का क़रीबी रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन देश के अनेक हिस्सों से अनेक रेलगाड़ियों के माध्यम से जुड़ा है।

सड़क मार्ग
अहमदाबाद और गुजरात के प्रमुख शहरों से नियमित बसें गांधीनगर के लिए चलती रहती हैं। साथ ही पड़ोसी राज्यों द्वारा भी गांधीनगर सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।

राजमार्ग
अहमदाबाद से यह मुंबई.दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या.8 द्वारा जुड़ा हुआ है। 1966 में गुजरात की भूतपूर्व राजधानी अहमदाबाद से गांधीनगर स्थानांतरित हुई। यह एक नियोजित शहर हैए जो 1970 में अहमदाबाद से शासकीय कार्यालय के आने के बाद सक्रिय हुआ। शहर में सड़कों की ग्रिड प्रणाली है तथा यह क्षेत्रों में विभाजित है जो बुनियादी सुविधाओं से युक्त है।

पर्यटन स्थल

अदलज राधेजा दभोदा आदि यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। 30 क्षेत्रों में बंटे इस शहर के हर क्षेत्र में ख़रीददारी और सामुदायिक केंद्र प्राथमिक विद्यालय और स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था है। स्वामीनारायण संप्रदाय द्वारा संचालित अक्षरधाम मंदिर यहाँ का मुख्य आकर्षण है। ज़िले के रूपल गाँव में मनाया जाने वाला पल्ली पर्व बड़ी संख्या में पर्यटकों को लुभाता है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार गांधीनगर की जनसंख्या 1ए95ए891 है।

 

अक्षरधाम मंदिर

अक्षरधाम मंदिर    एक बहुविकल्पी शब्द है विभिन्न अर्थों के लिए देखें

अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर
अक्षरधाम मंदिर गुजरात राज्य के गांधीनगर में स्थित है।

अक्षरधाम मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय द्वारा बनवाया गया था।
अक्षरधाम मंदिर 32 मीटर ऊंचाए 73 मीटर लंबा और 39 मीटर चौड़ा है।
भगवान स्वामीनारायण को समर्पित अक्षरधाम मंदिर का निर्माण 6000 गुलाबी बलुआ पत्थरों से हुआ है।
अक्षरधाम मंदिर में कहीं भी स्टील या सीमेंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
अक्षरधाम मंदिर के प्रथम तल में स्थित हरी मंडपम मंदिर का सबसे पवित्र स्थल है।
भगवान स्वामीनारायण और उनके अनुयायियों की मूर्तियाँ यहाँ स्थापित हैं।
अक्षरधाम मंदिर के बगीचे और फव्वारे बेहद आकर्षक हैं।