शिमला. .. हिमाचल प्रदेश

शिमला को सिमला नाम से जाना जाता था। शिमला हिमाचल प्रदेश  की राजधानी है और शिमला जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। देश की आज़ादी के एक वर्ष बाद तक यह ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में अपनी महत्वता सिद्ध करता रहा। शिमला भारत के साथ-साथ पूरी दूनिया में अपने अनुपम सौंदर्य के कारण सैलानियों का प्रिय दर्शनीय स्थल रहा है। शिमला, रोमांचक खेलों जैसे स्कीइंग, ट्रेकिंग, फिशिंग और गोल्फ के लिए एक सुविधाजनक बेस का काम भी करता है। यद्यपि ब्रिटिश साम्राज्य समाप्त हो चुका है पर इसकी छाप अभी भी शिमला में दिखाई पड़ती है। भारत में ब्रिटिशों की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहा यह शहर पहले से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। अब हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी के रूप में शिमला में सभी सुविधाएँ मौजूद हैं। शिमला का नाम देवी श्‍यामला के नाम पर रखा गया है जो काली की अवतार है।

 

दार्शनिक और पर्यटन महत्व के स्थान

1 रिज

2 मॉल

3 काली बाड़ी मंदिर

4 जाखू मंदिर

5 राज्य संग्रहालय

6 इंडियन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडी

7 प्रोस्पेक्ट हिल

8 समर हिल

4.9 चैडविक जलप्रपात

10 संकट मोचन

11 तारादेवी

12 कालका से शिमला के बीच के स्टेशन

रिज

शहर के मध्य में एक बड़ा और खुला स्थान, जहां से पर्वत श्रंखलाओं का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। यहां शिमला की पहचान बन चुका न्यू-गॉथिक वास्तुकला का उदाहरण क्राइस्ट चर्च और न्यू-ट्यूडर पुस्तकालय का भवनदर्शनीय है।

shimla (1)

मॉल

शिमला का मुख्य शॉपिंग सेंटर, जहां रेस्तरां भी हैं। गेयटी थियेटर, जो पुराने ब्रिटिश थियेटर का ही रूप है, अब सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। कार्ट रोड से मॉल के लिए हि.प्र.प.वि.नि. की लिफ्ट से भी जाया जा सकता है। रिज के समीप स्थित लक्कड़ बाजार, लकड़ी से बनी वस्तुओं और स्मृति-चिह्नों के लिए प्रसिद्ध है।

काली बाड़ी मंदिर

यह मंदिर स्कैंडल प्वाइंट से जनरल पोस्ट ऑफिस से की ओर कुछ गज की दूरी पर स्थित है। माना जाता है कि यहां श्यामला देवी की मूर्ति स्थापित है।

जाखू मंदिर

(2.5 कि.मी.) 2455 मी. : शिमला की सबसे ऊंची चोटी से शहर का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। यहां “भगवान हनुमान” का प्राचीन मंदिर है। रिज पर बने चर्च के पास से पैदल मार्ग के अलावा मंदिर तक जाने के लिए पोनी या टैक्सी द्वारा भी पहुंचा जा सकता है।

राज्य संग्रहालय

(3 कि.मी.): यहां हिमाचल प्रदेश की प्राचीन ऐतिहासिक वास्तुकला और पेंटिंग्स देखे जा सकते हैं। यह संग्रहालय प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुलता है तथा सोमवार और राजपत्रित अवकाशों में यह बंद रखा जाता है।

इंडियन इंस्टीड्यूट आप एडवांस स्टडी

(4 कि.मी.) 1983 मी. : अंग्रेजी पुनर्जागरण काल में बना यह शानदार भवन पूर्व वायसराय का आवास हुआ करता था। इसके लॉन और पेड़ यहां की शोभा और बढ़ा देते हैं।

प्रोस्पेक्ट हिल

(5 कि.मी.) 2155 मी. : कामना देवी मंदिर को समर्पित यह हिल शिमला-बिलासपुर मार्ग पर बालुगंज से 15 मिनट की पैदल दूरी पर है। हिल से इस क्षेत्र का विहंगम दृश्य दिखाई देता है।

shimala-nnसमर हिल

(7 कि.मी.) 1983 मी. : शिमला-कालका रेलमार्ग पर एक सुंदर स्थान है। यहां के शांत वातावरण में पेड़ों से घिरे रास्ते हैं। अपनी शिमला यात्रा के दौरान राष्ट्पिता महात्मा गांधी राजकुमारी अमृत कौर के शानदार जार्जियन हाउस में रुके थे। यहां हिमाचल प्रदेश विश्वद्यालय है।

चै़डविक जलप्रपात

(7 कि.मी.) 1586 मी. : घने जंगलों से घिरा यह स्थान समर हिल चौक से लगभग 45 मिनट की पैदल दूरी पर है।

संकट मोचन

(7 कि.मी.) 1975 मी. : शिमला-कालका सड़क मार्ग पर (रा.राज.-22) पर “भगवान हुनुमार ” का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां से शिमला शहर का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। यहां बस/टैक्सी द्वारा पहुंचा जा सकता है।

तारादेवी

(11 कि.मी.) 1851 मी. : शिमला-कालका सड़क मार्ग पर (रा.राज.-22) पर यह पवित्र स्थान के लिए रेल, बस और कार सेवा उपलब्ध है। स्टेशन/सड़क से पैदल अथवा जीप/टैक्सी द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है।

कालका से शिमला के बीच के स्टेशन

1. कालका 2. टकसाल 3. गुम्मन 4. कोटी 5. जाबली 6. सनवारा 7. धर्मपुर 8. डगशांई 9. बड़ोग 10. सोलन ब्रूरी 11. सलोगड़ा 12. कंडाघाट 13. कैथलीघाट 14. शोधी 15. तारादेवी 16. जलोग 17. समरहिल 18. शिमला

 

इतिहास

  • 1814-16 के गोरखा युद्ध के बाद सैनिक टुकड़ियों के सुरक्षित जगह पर आराम के लिये शिमला की स्थापना की गई थी। शिमला ठंडी जलवायु, सुरम्य प्राकृतिक दृश्यों, हिमाच्छादित पहाड़ी दृश्यों, चीड़ और देवदार के जंगलों और औपनिवेशिक वास्तु के आकर्षक शहरी भूदृश्य के लिये विख्यात है। इन्हीं कारणों से यह भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था।
  • 1864 में शिमला को अंग्रेजों की राजधानी बनाया गया था। शिमला एक पर्यटक स्थल के रूप में भी मशहूर है। शिमला की खोज अंग्रेजों ने सन् 1819 में की थी। चार्ल्स कैनेडी ने यहाँ पहला ग्रीष्‍मकालीन घर बनाया था। जल्दी ही शिमला लॉर्ड विलियम बेन्टिन्क की नज़रों में आ गया, जो कि 1828 से 1835 तक भारत के गवर्नर जनरल थे।
  • 19 वीं सदी के अतं में यहाँ ब्रिटिश वाइसरॉय के आवास (राष्ट्रपति निवास) का निर्माण हुआ था। आजकल इसमें इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी है।

 

शिक्षा

शहर में १४ आंगनबाड़ी और 63 प्राथमिक विद्यालय है । कई ब्रिटिश युग के स्कूल हैं । शहर में लोकप्रिय स्कूलों में बिशप कॉटन स्कूल, शिमला पब्लिक स्कूल, सेंट एडवर्ड स्कूल, तारा हॉल, डीएवी स्कूल, डीएवी न्यू शिमला, दयानंद पब्लिक स्कूल, ऑकलैंड स्कूल, लालपानी स्कूल प्रमुख हैं । केन्द्रीय विद्यालय, शिमला में बेहतरीन स्कूलों में से एक है । पहले यह हरकोर्ट बटलर स्कूल के नाम से जाना जाता था । शिमला में मेडिकल संस्थानों में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और दंत चिकित्सा महाविद्यालय हैं ।

 

स्थिति

शिमला समुद्र तल से 6890 फीट ऊंचा, देश का सर्वाधिक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है, जो कि 12 किलोमीटर लम्बाई में फैला हैं। शिमला चंडीगढ़ से 114 किलोमीटर उत्तर में लगभग 2,200 मीटर की ऊँचाई पर लघु हिमालय की एक पर्वत चोटी पर स्थित है। शिमला लगभग 7267 फीट की ऊँचाई पर स्थित है और यह अर्ध चक्र आकार में बसा हुआ है। जहां पूरे वर्ष ठण्‍डी हवाएँ बहने का वरदान है।