चीन का पहला चंद्र मिशन चंद्रमा पर उतरा..

चीन का पहला चंद्र मिशन चेंज-तीन आज सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। चीन इसके साथ ही चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्री को उतारने के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत वहां अपना मानव रहित यान उतारने वाली विश्व की तीन प्रमुख शक्तियों में से एक बन गया।
चीन का पहला चंद्र रोवर लेकर गए चेंज-तीन की लैंडिंग गत चार वर्षों में चंद्रमा की धरती पर पहली साफ्ट लैंडिंग है। चेंज तीन की साफ्ट लैंडिंग लांग मार्च-तीन बी रॉकेट के पृथ्वी से रवानगी के 12 दिन बाद हुई। इसके साथ ही अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ के बाद चीन उन तीन देशों में शामिल हो गया जिन्होंने चंद्रमा पर अपने यान उतारे हैं। साफ्ट लैंडिंग वह होती है जिसमें अंतरिक्ष यान और उसके साथ गए उपकरण लैंडिंग के दौरान क्षतिग्रस्त नहीं होते हैं। बीजिंग एरोस्पेस कंट्रोल सेंटर के अनुसार चंद्रयान साइनस इरिडियन या बे आफ रेनबो पर स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 11 मिनट पर उतरा।

 

00