श्रीराम दर्शन के लिए मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचे UK के सीएम, कहा- फिर से रामयुग…

Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami in Ayodhya: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के सदस्यों के साथ मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। यहां पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों का जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

बूढ़े बाबा कौन हैं? कल्कि धाम में जिनका पीएम नरेंद्र मोदी ने लगाया जयकारा

जिलाधिकारी नीतीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर ने मुख्यमंत्री को बुके भेंट किया। इसके बाद अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने अगवानी की। थोड़ी देर एयरपोर्ट पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री और अन्य सभी कैबिनेट मंत्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए।

Unique Wedding Card: पीएम मोदी की दीवानगी: BJP नेता ने शादी कार्ड में लिख दिया ऐसा कुछ…, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से कहा कि, उत्तराखंड के लोग बहुत उत्साहित हैं, वो देवभूमि है, वहां रामभक्त है। हर भक्त की इच्छा थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने, वहां विराजित हो, वो काम पूरा हुआ है। हमारे यहां से मां सरयू निकलकर यहां पहुंचती है। उत्तराखंड के लोग हमेशा यहां आएंगे।

Gramin Krishi Vistar Adhikari Result: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का रिज़ल्ट जारी, कैंडिडेट्स यहां से देखें रिज़ल्ट

सीएम धामी ने आगे कहा कि, ये पल हमलोग के लिए गर्व का पल है। मेरे लिए भावुक समय है। जब-जब यहां आया तब देखा कि भगवान राम टेंट में है। उस समय भावुकता रहती थी, फिर से रामयुग शुरू हो रहा है।

IND vs ENG: 696 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज पर भारी जायसवाल! पूरे करियर में पहली बार हुआ ऐसा बुरा हाल