सड़क छाप आशिक की कॉलेज गर्ल ने बीच बाजार चप्पल से की धुनाई, गांववालों ने दी शाबाशी

नई दिल्ली. कर्नाटक के उडुपी शहर में एक आदमी को पब्लिक ने अच्छा सबक सिखाया। वो आदमी काफी वक्त से एक छात्रा का पीछा करता था। रास्ते पर उसके साछ छेड़खानी करता था। लड़की उसके इस व्यवहार से तंग आ चुकी थी। शुक्रवार को लड़की हॉस्टल से कॉलेज जा रही थी। वो फिर से उसका पीछा करने लगा और उसे परेशान करने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लड़की ने उसको खूब पीटा। कई सारे गांव वाले वहां इकट्ठा हो जाते हैं। इसलिए वो पलटवार करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाता।

उडुपी जिले में लड़की को छेड़ने वाले आरोपी को पब्लिक ने घेर लिया। इसके बाद जैसे ही वो लड़की का पीछा करते हुए आया भीड़ ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद चप्पलों से उसका मुंह सुझा दिया गया। इतना ही नहीं लड़की ने थप्पड़ और चप्पलों से उसको मारा, वो बार-बार माफी मांग रहा था। खुद को छुड़ाने के लिए हाथ पैर जोड़ रहा था। गांव वालों ने थप्पड़ और चप्पलों से आरोपी को मार मारकर खूब सबक सिखाया।

इस घटना का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि वो लड़की से माफी मांग रहा है। गांव वालों से कह रहा है कि वो कभी यहां नहीं दिखेगा बस उसे जाने दिया जाए। इतनी भीड़ वहां इकट्ठा हो जाती है कि वो हिम्मत ही जुटा पाता कि वो प्रतिकार करे। स्थानीय लोगों ने कहा कि लड़की ने स्थानीय लोगों से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद सभी ने मिलकर प्लानिंग बनाई। लड़की सुबह हॉस्टल से कॉलेज के लिए निकली। उसने स्थानीय लोगों को इशारे से बता दिया। वो सभी अलर्ट हो गए और आसपास ही छिप गए।

लड़की जैसे ही रास्ते पर निकली तो तय समय पर ही वो शख्स भी पीछा करने लगा। इतने में स्थानीय लोग वहां आए और फिर लड़की से ही उसको मरवाया। लड़की ने सैंडिल निकालकर उसके चेहरे पर खूब बरसाईं। वो बार-बार क्षमा याचना कर रहा था, गिड़गिड़ा रहा था। इस घटना के बाद ये तो समझ आ गया कि अगर समाज ऐसी बुराइयों के खिलाफ खड़ा हो जाए तो पुलिस की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ऐसे गंदी हरकत करने वाले लोगों को वहीं सबक सिखाओ और फिर पुलिस के सामने भेज दो।