AAP और कांग्रेस में हो गई डील, 5 राज्यों में गठबंधन का ऐलान, जानिए- कहां कितनी सीट पर बनी बात

नई दिल्ली. Alliance between Aam Aadmi Party and Congress: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया गया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप की ओर से संदीप पाठक, आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए। वहीं कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बावरिया और अरविंदर लवली थे।

किसान संगठन आज मना रहे ‘काला दिवस’, देश के लोगों से की ये अपील

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लंबी चर्चा हुई, कांग्रेस और आप के बीच सीटो का समझौता हुआ है। दिल्ली में लोकसभा की 4 सीट पर AAP लड़ेगी। इसमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर आप लड़ेगी वहीं दिल्ली में कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी।

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, केस खत्म कराने की याचिका खारिज, जानिए क्या है मामला

गुजरात की बात करें तो यहां दो लोकसभा सीट भरूच और भावनगर पर AAP चुनाव लड़ेगी। वहीं चाडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। हालांकि पूरे पंजाब में साथ चुनाव लड़ने को लेकर बात नहीं बन पाई है।

CG Entrance Exam 2024: प्री बीएड, प्री डीएलएड, प्री बीएससी बीएड, प्री बीए बीएड Online रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कब है Exam

कहां कितनी सीट पर बनी बात

दिल्ली (7 सीटों) में कांग्रेस 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात (26 सीटों) में कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा (10 सीटें) में कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी। गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

श्री रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु हर सप्ताह जाएंगे अयोध्या धाम, 5 मार्च से चलेगी स्पेशल ट्रेन